{"_id":"5a5a40784f1c1bb23f8b4acb","slug":"61515864184-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगिता से वापस लौटने पर स्वागत किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगिता से वापस लौटने पर स्वागत किया
Updated Sat, 13 Jan 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवराई(गाजीपुर)। करहिया गांव निवासी राकेश कुमार खरवार ने कोलकाता में आयोजित ऑस्ट्रेलियन फुटबाल लीग नेशनल चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन कर बिहार की टीम को विजय दिलाई। प्रतियोगिता में भाग लेकर वापस लौटने पर खेल प्रेमियों एवं ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर उसका स्वागत किया।
पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित साल्ट लेक स्टेडियम में 6-7 जनवरी को ऑस्ट्रेलियन फुटबाल लीग नेशनल चैंपियनशिप आयोजित थी। इसमें करहिया गांव निवासी दलसागर खरवार के पुत्र राकेश कुमार खरवार ने बिहार की टीम का प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर अपनी टीम को झारखंड के खिलाफ 32-9 के अंतर से कामयाबी दिलाई। राकेश के शनिवार को घर लौटने पर उनके साथियों, खेल प्रेमियों और ग्रामीणों सहित पिता दलसागर खरवार ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।