{"_id":"5b4a35ee4f1c1b38748b4ba6","slug":"51531590126-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भयंकर जाम देख सिहर गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भयंकर जाम देख सिहर गए लोग
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बारा। लाख प्रयास के बाद भी क्षेत्र के निर्माणाधीन बारा-ताड़ीघाट नेशनल हाईवे पर ओवरलोड वाहनों का परिचालन नहीं थम रहा है। जिससे जाम की समस्या आम हो गई है। रोजाना सड़क पर घंटों जाम लगने की वजह से लोगों की नाराजगी बढ़ती जा रही है। शनिवार को कर्मनाशा पुल से लेकर गहमर बाजार तक ओवरलोड ट्रकों की लंबी कतार देख लोग सिहर गए और यातायात सामान्य होने में शाम हो गई।
सड़क बनने के बाद आने वाला समय राहगीरों के लिए भले ही राहत वाला हो, लेकिन मौजूदा समय में लगने वाला रोजाना का जाम लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बना हुआ है। इस मार्ग को वन-वे कर दिया गया है, जिससे सड़क के किनारे पर ओवरलोड ट्रकों की लंबी लाइन लग गई है। इस बीच अगर कोई बड़ा वाहन आया और सड़क पर फंस गया तो वहीं से जाम लगना शुरू हो जाता है। यह सड़क जिले को बिहार प्रांत से जोड़ती है, जिसके चलते वाहनों का भारी दबाव होता है। बिहार प्रांत से ओवरलोड बालू लादकर भी ट्रकें चलता हैं और यही जाम का कारण बन जाता हैं। हालत यह है कि हमेशा ही इस मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहती हैं, जिससे छोटी सवारी गाड़ियों का निकलना मुश्किल हो जाता है। शुक्रवार को इस मार्ग पर आने जाने वाले लोगों की बड़ी फजीहत हुई। पुलिस चौकी बारा पर तैनात सिपाही जाम खुलवाने के प्रयास में लगे रहते है, बावजूद लोगों को निजात मिलता नहीं दिखाई दे रहा है।