फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   महिलाओं की स्पर्धाओं में मेजबान गाजीपुर का दबदबा

महिलाओं की स्पर्धाओं में मेजबान गाजीपुर का दबदबा

Tue, 10 Oct 2017 11:59 PM IST
Updated Tue, 10 Oct 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं की स्पर्धाओं में मेजबान गाजीपुर का दबदबा
गाजीपुर। शहर के पुलिस लाइन परिसर में 20वीं अंतर जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन महिलाओं एवं पुरुषों की विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने अपने कमाल दिखाए। महिलाओं की आठ हजार मीटर दौड़ एवं दस किमी वाक में मेजबान जिले की प्रियंका चौरसिया सबसे आगे रहीं। दस किमी वाक में गाजीपुर की अंकिता साहू को दूसरा स्थान मिला। हाई-हर्डल चार सौ मीटर में गाजीपुर की प्रेमलता प्रथम रहीं।
विज्ञापन

पुरुषों की आठ सौ मीटर की दौड़ में जौनपुर के रावेंद्र सिंह पहले, गाजीपुर के सर्वेश दूसरे, हैमर थ्रो में आजमगढ़ के हरिवंश यादव प्रथम, वाराणसी के बूटा सिंह द्वितीय तथा डिकेथलान में गाजीपुर के इम्तियाज अली पहले तथा मिर्जापुर के रामलखन दूसरे स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो में गाजीपुर नगर के क्षेत्राधिकारी ह्रदयानंद सिंह ने बाजी मारी। मिर्जापुर के विनोद यादव को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। दस हजार मीटर दौड़ में मिर्जापुर के लालबिहारी प्रथम, गाजीपुर के कौशलेश कुमार द्वितीय, 20 किमी वाक में गाजीपुर के माताप्रसाद पहले, यहीं के प्रवीण उपाध्याय दूसरे तथा पोल वाल्ट में मिर्जापुर के राजा सिंह यादव प्रथम एवं गाजीपुर के ब्रजभूषण चौहान द्वितीय रहे। पुरुषों की चार सौ मीटर बाधा दौड़ में वाराणसी के रमेश यादव पहले, गाजीपुर के योगेश दूसरे, हाईजंप में मिर्जापुर के राजा सिंह यादव पहले, गाजीपुर के तारकेश्वर दूसरे एवं तीन हजार मीटर स्टीपल चेस में गाजीपुर के अन्नू कुमार प्रथम एवं मिर्जापुर के मनोज यादव को दूसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed