{"_id":"59c93fc64f1c1b6d548b45d0","slug":"51506361286-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी ने देवकली ब्लाक प्रमुख के खिलाफ प्रस्तुत किया अविश्वास प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीसी ने देवकली ब्लाक प्रमुख के खिलाफ प्रस्तुत किया अविश्वास प्रस्ताव
Updated Mon, 25 Sep 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। देवकली ब्लाक प्रमुख के खिलाफ बीडीसी सदस्यों ने मोर्चा खोलते हुए सोमवार को साधना यादव के नेतृत्व में डीएम से मुलाकात कर अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया। 65 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने लिखित अविश्वास प्रस्ताव पेशकर कार्रवाई की मांग की।
लिखित अविश्वास प्रस्ताव पेश करने वाले क्षेत्र सदस्यों ने वर्तमान ब्लाक प्रमुख माधुरी यादव पर विकास कार्यों के नाम भ्रष्टाचार और लापरवाही का आरोप लगाया गया। उन्होंने डीएम को बताया कि इसकी शिकायत करने पर जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो आजिज आकर अविश्वास प्रस्ताव लाने का फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि ब्लाक प्रमुख द्वारा समितियों का गठन बिना क्षेत्र पंचायत सदस्यों के बैठक बुलाए मनमाने ढंग से गठन किया गया है जिस कारण बीडीसी सदस्यों में रोष व्याप्त है। वर्तमान ब्लाक प्रमुख शासन के निर्देशों का खुलेआम अवहेलना करते हुए कागजों में बैठक का कोरम दिखाया जाता है। ब्लाक प्रमुख द्वारा जान बुझकर आदेशों का पालन नहीं किया जाता है। कहा कि वर्तमान ब्लाक प्रमुख प्राय: क्षेत्र पंचायत सदस्यों से नहीं मिलती है और न ही उनके क्षेत्र के विकास के कार्ययोजना की चर्चा करती है। बीडीसी सदस्यों ने आरोप लगाया कि उनके पति सच्चे लाल यादव ही ब्लाक प्रमुख के दायित्वों का निर्वहन करते है। ब्लाक प्रमुख के कार्यों का उनके द्वारा संपादन करने बीडीसी सदस्यों में काफी नाराजगी है। सदस्यों ने कहा कि वर्तमान ब्लाक प्रमुख दो तिहाई क्षेत्र पंचायत सदस्यों का विश्वास खो चुकी है। ऐसी दशा में अविश्वास प्रस्ताव लाया जाना न्याय संगत है। इस जिलाधिकारी ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।