फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   न अब वह होली, ना ही रहा वह हुड़दंग

न अब वह होली, ना ही रहा वह हुड़दंग

Fri, 15 Mar 2019 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
न अब वह होली, ना ही रहा वह हुड़दंग
दिलदारनगर। होली का नाम ही सुन कर अंग अंग में जोश और उत्साह का संचार हो जाता है। चाहे अपना हो या पराया बस सभी को रंग से सराबोर कर देने का काम एक पखवारा पहले से ही शुरु हो जाता था। बदलते परिवेश में त्योंहार मनाने की भी परंपरा अब बदल गई। कमसार क्षेत्र की होली तो यूपी बिहार में भी मानी जाती थी। कभी पंद्रह दिन तक मनाई जाने वाली होली अब एक ही दिन तक सिमट कर रह गई। न तो वह फगुआ के गीत रह गए और न ही होली के वह हुड़दंग।
विज्ञापन

फागुन की गीत होली खेलत रंग बनाय ठाकुर धाम में गुनगुनाते हुए तथा अपने जमाने को याद करते हुए समाजसेवी रणजीत सिंह कहते है कि फागुन महीना शुरु होते ही गांवों की गलियों में शाम को झाल, मंजीरा, ढोलक आदि लेकर श्रृंगार रस से भरी फागुनी गीतों की बौछार होने लगती थी। बस जो भी आता उसी रंग में रंग जाता इससे भाईचारें को मजबूती मिलती। होली की इस ठिठोली से मुहल्लों की घरों से महिलाएं फागुनी गीतों को सुनने के लिए आतुर हो जाती थी। अब वह सब बात नहीं रह गई है। गीतों में फूहड़ता आ गई है। बेटी, महिला को साथ लेकर रास्ते से गुजरते समय शर्म आ जाय। इधर पुरानी परंपरा को जिंदा रखते हुए दिलदारनगर बाजार के अशोक कुमार गुप्ता कहते हैं कि आज के समय में लोग तनाव के बीच पर्व को मना रहे है। भाईचारें से लोग भटक गए है। अश्लीलता बढ़ गई हैं। पहले के गीतों में रामायण से लगायत महाभारत के ग्रंथों को जोड़ते हुए प्राकृतिक रूपों से जुड़ाव हुआ करता था। उस दौर में बहन हो, बेटी हो, पत्नी हो, बड़े-छोटे भाइयों के बीच रह कर फागुन गीतों में डूबकर होली की हुड़दंग होती थी। अब पूरा माहौल बदल गया है। गांवों में होली के पंद्रह दिन पहले से फ़ागुन गीतों की वातावरण बन जाता था। एक जगह बैठकर सबको सम्मान दिया जाता था। युवा पीढ़ी पुराने लोगों के बीच बैठने से कतरा रही है। युवा अश्लीलता को महत्व देते हुए शराबों के नशे में लिप्त हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed