फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   टीम ने कर्मचारियों के लिए बन रहे आवास के गुणवता की जांच की

टीम ने कर्मचारियों के लिए बन रहे आवास के गुणवता की जांच की

Sat, 06 Jan 2018 11:09 PM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
टीम ने कर्मचारियों के लिए बन रहे आवास के गुणवता की जांच की
कासिमाबाद। अमर उजाला में पिछले दिनों प्रकाशित खबर रंग लाई। तहसील कर्मचारियों के लिए बन रहे आवास की गुणवत्ता की जांच करने के लिए गठित की गई टीम शनिवार को तहसकील में पहुंचकर गुणवत्ता की जांच की। गठित टीम का नेतृत्व करते हुए उपजिलाधिकारी कासिमाबाद भगवानदीन के नेतृत्व में निर्माण स्थल का दौरा किया और निर्माण करा रहे कर्मियों को बुलाकर पूछताछ किया। आवश्यक जानकारियां लेते हुए सोमवार तक जिला अधिकारी को जांच रिपोर्ट देने का आश्वासन दिया। संबंधित ठेकेदार से अभिलेख नक्शा आदि की मांग किया।
विज्ञापन

मालूम हो कि तहसील कर्मियों के लिए बन रहे आवास में लाल बालू की जगह सफेद बालू के प्रयोग के साथ निर्माण कार्य में धांधली की शिकायत की खबर अमर उजाला ने बीते 12 दिसंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस खबर को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी के बाला जी ने जांच टीम गठित कर शनिवार को जांच कर सोमवार तक रिपोर्ट मांगी है। आदेश का अनुपालन करते हुए पहुंचे टीम में शामिल उपजिलाधिकारी सहित पीएमजेसवाई के अधिशासी अभियंता सुनील सागर और अधिशासी अभियंता लघुडाल संजीव सिंह ने निर्माण में प्रयोग की जा रही हर सामग्री का बारीकी से जांच किया तथा निर्माण विधि को भी देखा-समझा। गठित टीम द्वारा काम करा रहे कर्मियों से शासन द्वारा जारी नक्शा के साथ ठेकेदार और विभागीय कर्मचारी की जानकारी मांगी। मौके पर न तो ठेकेदार मिला और न ही कोई विभागीय कर्मचारी। जांच करने के बाद निर्माण काम को बंद करने का आदेश देकर जांच टीम वहां से रवाना हुई। जांच टीम के अचानक आने से निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार में हड़कंप मच गया है। मालूम हो कि इससे पूर्व उपजिलाधिकारी कासिमाबाद भगवानदीन ने तहसील कर्मचारियों के लिए बन रहे आवास में हो रही धांधली की शिकायत मिलने के बाद निर्माण कार्य करा रहें ठेकेदार को फटकार लगाई थी और शिकायत जिले को भेजी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed