{"_id":"5c2e5104bdec2256ae0cc0c4","slug":"191546539268-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश की सभी सीटों पर हम अपना प्रत्याशी खडा करेंगे: ओमप्रकाश राजभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश की सभी सीटों पर हम अपना प्रत्याशी खडा करेंगे: ओमप्रकाश राजभर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद। प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने गुरुवार को पूर्व विधायक सिबगतुल्ला अंसारी के मुहम्मदाबाद फाटक स्थित उनके आवास पर आकर उनकी माता राबिया अंसारी के निधन पर अपनी संवदेना प्रकट की। इस मौके पर पत्र प्रतिनिधियों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि आरक्षण की मांग को लेकर हमारी पार्टी अपनी लड़ाई जारी रखेगी। हमारी मांग को सरकार द्वारा अनसुनी किए जाने पर 100 दिन के बाद हम अपना स्वतंत्र निर्णय लेने के लिए बाध्य होंगे। पार्टी प्रदेश की सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी।
कहा कि हमारी पार्टी पूर्वी उत्तर प्रद्रेश में पहले से मजबूत थी। अब हमने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी अपनी पार्टी का जनाधार काफी मजबूत कर लिया है। राजनीति में कोई स्थायी दोस्त या दुश्मन नहीं होता है। कठवामोड़ कांड के बारे में श्री राजभर ने कहा कि निषाद समाज के लोग आरक्षण की मांग को प्रधानमंत्री तक पहुंचाना चाहते थे लेकिन उन्हें पहुंचने नहीं दिया गया। पुलिस कर्मी की मौत को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि दोषियों को दंडित किया जाना चाहिए लेकिन निर्दोष को परेशान नहीं किया जाना चाहिए। स्टिंग आपरेशन में अपने पीए के घूस मांगने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि हमारा पीए इतना प्रभावशाली है इसकी जानकारी तो हमें भी नहीं थी, अन्यथा अपने रिश्तेदार को बीएसए का चार्ज दिलाने के लिए मुझे अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पैरवी नहीं करनी पड़ती, बल्कि अपने पीए से ही मैं अपने रिश्तेदार को बीएसए बनवा देता। इस अवसर पर भारतीय समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष रामजी राजभर, सालिक राम, बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गुलाब राम, नपा चेयरमैन शमीम अहमद, बलिराम पटेल, फेंकू सिंह यादव गांधी, अजय कुमार यादव, गोपाल पासी, राकेश यादव आदि उपस्थित थे।