{"_id":"5978e04e4f1c1b123a8b4675","slug":"181501093966-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्षा भी नहीं डिगा सकी महादानियों का इरादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्षा भी नहीं डिगा सकी महादानियों का इरादा
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। लगातार हो रही वर्षा भी जनपदवासियों का हौसला डिगा नहीं पाई। पूरे उत्साह और जज्बे के साथ लोगों के कदम जिला अस्पताल की तरफ बढ़ते रहे। लोगों की यही चाहत थी कि मेरा दिया ब्लड जरूरतमंदों तक पहुंच जाए। बुधवार की सुबह धीमी और तेज बारिश के बीच लोगों को शिविर तक पहुंचने में काफी दिक्कतें हुई। बावजूद इसके बहुतों को महादान का हिस्सा बनने से नहीं रोक पाई। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में ‘अमर उजाला’ फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर का कार्यक्रम शुरू होने से पहले नौ बजे से लोगों की भीड़ इकट्ठा होनी शुरू हो गई। पूरे जिले से आए युवा, महिला एवं पुरुष अपना रजिस्ट्रेशन कराने में लगे रहे।
मुख्य अतिथियों के दीप प्रज्ज्वलन और फीता काटने के बाद रक्त देने के लिए पंजीकृत लोगों की भीड़ लग गई। कमरे में तीन-तीन की संख्या में लोगों ने अपना एक यूनिट रक्तदान किया। रक्तदान करने के बाद बाहर आने पर महादानियों के चेहरे खुशी से खिले दिखाई पड़े। रक्तदान करने की प्रक्रिया सुबह दस बजे दोपहर तीन बजे तक चलती रही।