{"_id":"5c6d9c96bdec227365149ff3","slug":"171550687382-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस चलवाकर किया 20 रोडवेज चालकों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस चलवाकर किया 20 रोडवेज चालकों का चयन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कौशल विकास मिशन तथा जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में रोजगार मेले का आयोजन बुधवार को आईटीआई परिसर में किया गया। जिला सेवायोजन अधिकारी एके प्रजापति ने बताया कि मेले में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गाजीपुर की ओर से 20 रोडवेज चालकों का चयन बस चलवाकर किया गया।
उन्होंने बताया कि एक्सजेट एक्वा प्राइवेट लिमिटेड मिर्जापुर द्वारा 12 अभ्यर्थियों का चयन, बिनुथना फर्टिलाईजर्स की ओर से 21, जयाशक्ति बायो टेक्नोलाजी प्रा.लि. कानपुर की तरफ से 24, शिवशक्ति बायो टेक्नोलाजी प्रा.लि. वाराणसी द्वारा 27, बायोटेक रिसर्च इंस्ट्टीयूट इंडिया की ओर से 23 तथा ओम हिमालया एग्रोटेक प्रा.लि. की तरफ से 25 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। बताया कि मेले में लगभग 810 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया तथा कुल 152 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इसमें 35 आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी सम्मिलित हैं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, रोडवेज के एआरएम बालेंदू तिवारी, वरिष्ठ फोरमैन अजय कुमार, अरविंद सिंह, सुशील, आफताब आलम आदि उपस्थित थे।