फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो व्यापारी देंगे गिरफ्तारी

आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो व्यापारी देंगे गिरफ्तारी

Sat, 14 Jul 2018 11:12 PM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो व्यापारी देंगे गिरफ्तारी

विज्ञापन
दिलदारनगर। नगर के कपड़ा व्यापारी अरविंद कुमार जायसवाल के अपहरण के प्रयास के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार की रात व्यापारियों ने बैठक की। शनिवार को मामले में शामिल अन्य आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार करने की मांग को लेकर नगर के व्यापारियों ने थाना प्रभारी निरीक्षक से मिलकर उन्हें पत्रक सौंपा। चेतावनी दिया कि अगले बुधवार तक मामले में शामिल अन्य आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार नहीं किया गया तो 19 जुलाई को नगर के सभी व्यापारी गिरफ्तारी देने के लिए बाध्य होंगे।

मालूम हो की विगत दिनों जमीन विवाद को लेकर कपड़ा व्यवसायी अरविंद जायसवाल को जबरदस्ती कुछ युवक दुकान से पकड़कर ले जा रहे थे। इस मामले में अरविंद जायसवाल के अपहरण के प्रयास में दर्ज मुकदमा की धारा में हेरफेर करने और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी न करने के विरोध में 6 जुलाई को व्यापारियों ने दुकानें बंद कर धरना-प्रदर्शन किया था। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चंद्रप्रकाश ने मोबाइल के जरिए व्यापारियों को आश्वासन दिया था कि एक सप्ताह के अंदर घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी तथा क्षेत्राधिकारी जमानिया आरबी सिंह के खिलाफ जांच की जाएगी। इस पर व्यापारियों ने एक मांग पत्र उपजिलाधिकारी सेवराई को सौंपा था, लेकिन एक सप्ताह तक कोई करवाई नहीं होने पर पुन: व्यापारियों ने शनिवार को प्रभारी निरीक्षक से मिलकर पत्रक देकर मांग किया कि अगले बुधवार तक मामले में शामिल अन्य आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार नहीं किया गया तो 19 जुलाई को व्यापारी गिरफ्तारी देंगे। इस मौके पर गोपाल वर्मा, सोनू गुप्ता, वसीम अहमद, मनोज कुमार, दिनेश प्रधान, अरविंद कुमार, अनुग्रह जायसवाल, सुरेश कश्यप, दीपक गुप्ता, दिलीप जायसवाल, अमित कुमार, अजय गुप्ता, विशाल जायसवाल, मनोज कुमार, आशीष कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed