{"_id":"5bd9f060bdec2217277ccfcd","slug":"161541009504-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोखरा में उतराया मिला बालक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोखरा में उतराया मिला बालक का शव
Updated Wed, 31 Oct 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवराई(गाजीपुर)। गहमर थाना क्षेत्र के गोड़सरा गांव में बुधवार की शाम अनियंत्रित होकर साइकिल सवार एक बालक तालाब में गिर गया, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
गोड़सरा गांव के दलित बस्ती निवासी सोमारू राम का पुत्र बृजेश राम (12) बुधवार की शाम करीब तीन बजे किसी कार्यवश साइकिल से घर से निकला था। दो घंटा बाद करीब पांच बजे आसपास के लोगों ने पोखरा में उतराया हुआ बृजेश का शव देखा। लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी मृतक के परिजनों के दी। परिवार के लोग बदहवास होकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बालक के शव को बाहर निकाला। परिवार के लोग शव लेकर घर आए और ग्रामीणों से बातचीत करने के बाद पुलिस को सूचना दिए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि बृजेश शाम को करीब तीन बजे साइकिल से किसी कार्य के लिए घर से निकला था। परिजनों सहित गांव के लोग यह आशंका व्यक्त कर रहे थे कि शायद दलित बस्ती स्थित सहनी तालाब के भींटे के ऊपर से निकलने के दौरान किसी कारणवश वह तालाब में गिर गया होगा। इस घटना से जहां परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांववासी शोक में डूब गए।