{"_id":"5a5b95b64f1c1b80268b460b","slug":"161515951542-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद निस्तारण अभियान की समीक्षा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद निस्तारण अभियान की समीक्षा की
Updated Sun, 14 Jan 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। जिला पंचायत सभागार में शनिवार की शाम आयोजित बैठक में श्रावस्ती मॉडल आधारित भूमि विवाद निस्तारण अभियान की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी के बालाजी एवं पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने अधीनस्थों को उक्त अभियान को पूरी तत्परता से चलाए जाने के लिए निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में थानावार दो-दो टीमें गठित की गई हैं। प्रत्येक टीम में राजस्व एवं पुलिस के पांच-पांच कार्मिक लगाए गए हैं।
उन्होंने कहा कि राजस्व की तरफ से तहसीलदार, नायब तहसीलदार और राजस्व निरीक्षक एवं पुलिस विभाग की तरफ से प्रभारी निरीक्षक और उपनिरीक्षक टीम में शामिल होंगे। सप्ताह में दो दिन गांवों का निरीक्षण कर उन्हें विवाद रहित करना है। अपर पुलिस अधीक्षक नोडल एवं राजस्व में अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व को नोडल अधिकारी नामित किया गया। शासनादेश का पालन किए जाने के लिए सभी संबंधित को निर्देशित किया गया। पहली जनवरी से 31 मार्च तक भूमि विवाद निस्तारण अभियान (श्रावस्ती मॉडल आधारित) रहेगा। पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने अधीनस्थों को निर्देश दिया कि लापरवाही अक्षम्य होगी।