फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   आधा-अधूरा ही रह गया सड़कों का निर्माण (मुद्दा तब और अब)

आधा-अधूरा ही रह गया सड़कों का निर्माण (मुद्दा तब और अब)

Fri, 29 Mar 2019 10:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
आधा-अधूरा ही रह गया सड़कों का निर्माण (मुद्दा तब और अब)
सेवराई। गाजीपुर लोकसभा के तहत आने वाली सेवराई तहसील क्षेत्र में उम्मीद के मुताबिक विकास नहीं हुआ। यहां के युवाओं, किसानों तथा व्यापारियों की तमाम समस्याएं तस की तस बनी हैं। जाम की समस्या, राष्ट्रीय राजमार्ग की मरम्मत और चौड़ीकरण, ग्रामीण क्षेत्रों के संपर्क मार्ग, पुलिया, गांव में बिजली आदि की समस्याएं दूर नहीं हो पाईं। रेल के क्षेत्र में स्टेशनों का विकास तो हुआ लेकिन कुछ गाड़ियों के ठहराव की मांग पूरी नहीं हुई। लोगों का मानना है कि नेताओं से कोरा आश्वासन सुनने की आदत सी पड़ गई है।
विज्ञापन

0000
पिछले चुनाव का अधिकतर वादा पूरा नहीं हुआ। न तो क्षेत्र में युवाओं को रोजगार ही मिला और न ही कोई फैक्टरी या उपक्रम ही लगा। सबसे अधिक समस्या किसानों को हो रही है। क्षेत्र की नहरें सूखी हुई है। किसान पानी की मांग करते ही रह गए लेकिन कुछ नहीं हुआ। - भानू प्रताप सेवराई
विज्ञापन

(फोटो)
0000
सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा तो देती रही लेकिन बेटियों की शिक्षा को लेकर बहुत गंभीरता नहीं देखने को मिली। अधिकतर के खाते में छात्रवृत्ति नहीं आई। कुछ सड़कों के निर्माण का काम तो शुरु हुआ है लेकिन वह आधी-अधूरी ही पड़ी हुई है- धर्मराज पांडेय, महना
विज्ञापन
विज्ञापन

(फोटो)
0000
तहसील क्षेत्र बिहार सीमा से नजदीक है तथा अन्य जिलों को भी जोड़ता है। खेती किसानी के लिए इधर नहरों का जाल पसरा है लेकिन किसी में पानी नहीं रहता। गांवों को भरपूर बिजली तक नही मिलती। ट्रांसफार्मर खराब होने पर महीनों लोग अंधेरे में रहते हैं। इन सभी समस्याओं के निराकरण की आस धरी की धरी रह गई है- ओमप्रकाश, सेवराई

(फोटो)
0000
स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी कोई विकास नहीं हुआ। अस्पतालों में डाक्टर नहीं जाते। मरीजों का शोषण होता रहता है। अपराध भी कम होने के बजाय लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अनाज की बिक्री में बिचौलियों का वर्चस्व हो गया है। बिजली, पानी, सड़क आदि गंभीर समस्या है - मो. हारुन खां, गोड़सरा
(फोटो)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed