फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   रेल राज्यमंत्री ने उपभोक्ता सेवा केंद्र का किया उद्धाटन

रेल राज्यमंत्री ने उपभोक्ता सेवा केंद्र का किया उद्धाटन

Thu, 15 Feb 2018 11:08 PM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
रेल राज्यमंत्री ने उपभोक्ता सेवा केंद्र का किया उद्धाटन
गाजीपुर।
विज्ञापन

पीरनगर स्थित भारत संचार निगम कार्यालय परिसर में गुरुवार को मुख्य अतिथि रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने उपभोक्ता सेवा केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार नेट योजना के माध्यम से गांवों में हाई स्पीड नेटवर्क पहुंचाने की व्यवस्था कर रही है। 15 मार्च तक गाजीपुर के हर गांव हाई स्पीड नेटवर्क सुविधा से जुड़ जाएंगे।
उन्होंने कहा कि जिले में कुल 46 दूरभाष केंद्र हैं। इसमें कुल लगभग पांच हजार उपभोक्ताओं को बेसिक एवं हाई स्पीड ब्रांडबैंड की सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। जनपद के टूजी के 186, थ्रीजी के 146 बीटीएस के माध्यम से लगभग ढाई लाख मोबाइल उपभोक्ताओं को मोबाइल सेवा प्रदान की जा रही है। बीएसएनएन डिजीटल लर्निंग केंद्र को एक्स्ट्रार्माक्स लर्निंग साल्यूशन के साथ सशक्त करके हम अपने शिक्षार्थियों को बहुत सी सुविधाएं प्रदान की जा रही है। इसमें नर्सरी से कक्षा 12 तक के पाठ्यक्रम शामिल किए गए है।
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं से अपील की कि समय के साथ तकनीकी से जुड़कर उसके साथ चलें। उन्होंने कहा कि आज के समय मेें किसी की हैसियत उसके मकान और पैसे से नहीं बल्कि उसके नेटवर्क से आंकी जा रही है। उसका मानक उसके ऑनलाइन और ऑफलाइन से है। तकनीकी इस कदर आज बढ़ रही है, उसके साथ कदम से कदम मिलाकर चलना बहुत ही मुश्किल है। उन्होंने कहा कि जिले में पढ़ने वाले बच्चे अर्थ के अभाव में न पढ़ सके, यह नहीं होगा। इस मौके पर उत्तर प्रदेश पूर्वी परिमंडल सीजीएम टीएन शुक्ला, अनिल जैन, प्रधान महाप्रबंधक करुणेश प्रताप सिंह, टीडीएम साकेत वर्मा, अंकित मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, प्रथम निजी सहायक सिद्धार्थ राय, राजेश राय बागी, शशिकांत शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed