{"_id":"59a6a0ea4f1c1b52738b46d7","slug":"141504092394-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान खरीद कर घर जा रही युवती का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामान खरीद कर घर जा रही युवती का अपहरण
Updated Wed, 30 Aug 2017 05:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। शहर कोतवाली के सिंचाई विभाग चौराहे के पास स्थित एक मॉल के पास से सामान खरीदकर मंगलवार की शाम घर जा रही एक युवती का गाड़ी सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। साथ में मौजूद एक युवती ने इसकी सूचना तत्काल परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन कोतवाली पहुंचे और लिखित तहरीर पुलिस को दी। जानकारी होते ही सक्रिय हुई पुलिस ने वायरलेस से इस घटना की सूचना सभी थानाध्यक्षों को भेज दी। इस संबंध में कोतवाल जितेंद्र दूबे ने बताया कि मुहम्मदाबाद पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया है। युवती से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन