{"_id":"5b2693214f1c1bb51e8b667a","slug":"121529254689-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में पलटा अनियंत्रित ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में पलटा अनियंत्रित ट्रक
Updated Sun, 17 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतसा(गाजीपुर)। एनएच 24(97) पर पाह सैयदराजा गांव के पास शनिवार की देर रात एक ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में पलट गया। चालक ने कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई।
एनएच 24(97) सड़क पर पूरे दिन मरम्मत कार्य के बाद रात में ट्रकों का परिचालन किया जा रहा है। इसमें ओवरलोड वाहन भी बेधड़क फर्राटा भर रहे हैं और ओवरटेक करने के चक्कर में आए दिन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। शनिवार की रात करीब 12 बजे जमानिया से गाजीपुर की ओर जा रहा एक ओवरलोड ट्रक पाह सैयदराजा गांव के पास एनएच 97(24) पर अनियंत्रित हो गया। चालक ट्रक को नियंत्रित करने का प्रयास करने लगा। जब उसे ऐसा लगा कि वह ट्रक को नियंत्रित नहीं कर पाएगा, वह ट्रक से नीचे कूद गया और ट्रक सड़क किनारे तालाब में पलट गया। इस मार्ग पर आए दिन ट्रकों के पलटने का सिलसिला जारी है। प्रतिदिन क्षेत्र के किसी न किसी हिस्से में ट्रक के पलटने की घटना हो रही है। ट्रकों के पलटने का मुख्य कारण निर्माण कार्य के चलते सड़क का ऊंचा होना बताया जा रहा है।