फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   12 new prescription counters will be set up in the Medical College Hospital.

Ghazipur News: मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में 12 नए पर्ची काउंटर बनेंगे

Sat, 01 Nov 2025 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
12 new prescription counters will be set up in the Medical College Hospital.
गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज के 300 बेड के नवनिर्मित अस्पताल के प्रथम और द्वितीय तल पर 12 नए पर्ची काउंटर स्थापित होगा। इसमें प्रथमतल पर छह नए काउंटर का संचालन शुरू हो चुका है। दूसरे तल पर छह काउंटर जल्द शुरू होंगे। ऐसे में ग्राउंड फ्लोर, प्रथम और दूसरे तल को मिलाकर अब 18 पर्ची काउंटर हो जाएंगे, जिससे मरीजों को पर्ची के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। इसका लाभ प्रतिदिन 3500 से 5000 विभिन्न बीमारियों के ओपीडी पहुंच रहे मरीजों को मिलेगा। शहर एवं ग्रामीणों इलाकों के अलावा गैर प्रांतों एवं जनपदों से विभिन्न इलाकों से मरीज ओपीडी को पहुंच रहे हैं। वजह यहां जांच और उपचार की व्यवस्था सुदृढ़ होने के साथ ही अत्याधुनिक चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध है। पूर्व में इन इलाकों के लोगों को वाराणसी एवं अन्य जनपदों के तरफ रुख करना पड़ता था। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के स्थापित होने और चिकित्सकीय और जांच की सुविधाएं सुदृढ़ होने से लोग अब यहां उपचार को पहुंच रहे हैं। प्राचार्य प्रोफेसर आनंद मिश्रा ने बताया कि प्रतिदिन 3500 से 5000 मरीज ओपीडी उपचार को पहुंच रहे हैं। बिहार, बलिया, मऊ सहित अन्य गैर जनपद और प्रांत से मरीज उपचार को आ रहे हैं। ऐसे में बढ़ रही भीड़ को देखते हुए काउंटर की संख्या बढ़ाई जा रही है। ग्राउंड फ्लोर पर छह काउंटर होने से मरीजों की कतार लग जाती थी। उनकी यह समस्या को देखते हुए प्रथम तल पर छह नए काउंटर स्थापित कर संचालित करा दिया गया। दूसरे तल पर छह और काउंटर स्थापित कराए जा रहे हैं, ऐसे में मरीजों को सहूलियत बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

प्रथम तल पर छह काउंटर संचालित हैं। दूसरे तल पर भी नए छह काउंटर बनाए जा रहे हैं। ऐसे में अब 18 पर्ची काउंटर हो जाएंगे। ऐसे में मरीजों को काफी सुविधा होगी।-प्रो. आनंद मिश्रा, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed