फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   एसडीएम ने बाढ से पूर्व तैयारियों का लिया जायजा

एसडीएम ने बाढ से पूर्व तैयारियों का लिया जायजा

Sat, 14 Jul 2018 11:12 PM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने बाढ से पूर्व तैयारियों का लिया जायजा

विज्ञापन
सुहवल। सेवराईं के उपजिलाधिकारी मोहम्मद कमर ने शनिवार को बाढ़ का दंश झेल चुके क्षेत्र के कई गांवों का भ्रमण कर बाढ़ से पूर्व तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान बाढ़ राहत चौकी, बाढ स्वास्थ्य चौकी, बाढ राहत शरणालय में नियुक्त कर्मचारियों को अभी से सक्रिय रहने के साथ ही पल पल की जानकारी उनको देने के सख्त निर्देश दिए। प्रभावित गांव के प्रधानों, ग्रामीणों से बात कर उनसे बाढ़ के दौरान होने वाली समस्याओं के संबंध में जानकारी हासिल करने के साथ ही उन्हें सतर्क रहने की सलाह दी।

इस अवसर पर उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि बाढ़ के दौरान होने वाली समस्याओं के मद्देनजर हर तरह की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। प्रशासन एकदम चौकस और सतर्क है। बाढ़ के दौरान किसी तरह की घटना-दुर्घटना को लेकर संबंधित थाना एवं उनके सीयूजी मोबाइल पर संपर्क कर सूचना दी जा सकती है। ताकि समय रहते उसका समाधान किया जा सके। मातहत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया कि बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पिछले वर्ष बाढ़ की विभीषिका के चलते हुई घटनाओं, गंगा किनारे कटान, क्षतिग्रस्त हुई सड़कों आदि के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने बाढ़ प्रभावित गांव में शत- प्रतिशत टीकाकरण करवाने का भी निर्देश दिया। पशुओं का टीकाकरण अनिवार्य रूप से कराए जाने के लिए संबंधित विभाग को कहा। प्रभावित गांवों में बाढ़ के दौरान एवं पहले शुद्ध पेयजल के लिए हैंडपंप, पशुओं के लिए चारा, लाइट, किरासिन, डीजल आदि की भरपूर व्यवस्था करने का निर्देश दिया। उनके निरीक्षण के दौरान राजस्व निरीक्षक भोलाशंकर राय, रामपुर के प्रधान राकेश राय, रेवतीपुर के प्रधान प्रतिनिधि उपेंद्र कुमार शर्मा, लालमन यादव, राजेंद्र यादव, वाल्मीकि यादव, रामनिवास यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed