फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया

संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया

Thu, 28 Feb 2019 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया
गाजीपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में देश के प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि के अवसर पर पीरनगर स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर गुरुवार को विचार गोष्ठी आयोजित हुई। इस अवसर पर महासभा के कार्यकर्ताओं ने संविधान की रक्षा करने के संकल्प लिया।
विज्ञापन

गोष्ठी में महासभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि वह डा. राजेंद्र प्रसाद सादा जीवन एवं उच्च विचार के सिद्धांत के प्रतिपादक थे। वह गांधी जी के अन्नय सहयोगी थे। उन्हें बिहार का गांधी भी कहा गया। वह काफी मेधावी छात्र थे। गोष्ठी में जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव, अजयशंकर लाल, विरेश्वर सिन्हा, परमानंद, आशुतोष श्रीवास्तव, संजय, मोहनलाल, अरुण सहाय, परवेज अहमद, छात्र नेता राहुल सिंह आदि उपस्थित थे। कायस्थ चित्रगुप्त महासभा के तत्वावधान में आयोजित गोष्ठी में जिलाध्यक्ष संदीप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि वह डा. राजेंद्र प्रसाद विद्वान एवं मृदभाषी थे। इस मौके पर राजेंद्र अस्थाना, अरुण श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, प्रवीण श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव, शिवशंकर सिन्हा, अशोक श्रीवास्तव उपस्थित थे। संचालन रविप्रकाश श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed