{"_id":"5b4a34ff4f1c1b4b748b4b3f","slug":"101531589887-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान शिविर : आठ लोगों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान शिविर : आठ लोगों ने किया रक्तदान
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला अस्पताल में शनिवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर आठ लोगों ने रक्तदान किया तथा 27 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया। लोगों ने कहा कि रक्तदान महादान है। इस दिशा में सबको कदम बढ़ाने की जरूरत है।
शिविर का शुभारंभ करते हुए सीएमएस डॉ. एसएन प्रसाद ने कहा कि रक्तदान से नेक कोई काम नहीं है। कोई भी स्वस्थ व्यक्ति खून का दान कर सकता है। कहा कि इस काम के लिए दूसरों को भी प्रेरित किया जाना चाहिए। इसी क्रम में ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. सत्येंद्र कौशल ने बताया कि एक बार में अधिकतम 300 एमएल ही खून लिया जाता है। हर व्यक्ति के शरीर में छह हजार एमएल खून होता है। इसमें से 300 एमएल खून देने से शरीर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। औसतन 48 घंटे में शरीर खून की इस कमी को पूरा कर लेती है। इसके बाद रक्तदान करने वाले एक के बाद एक स्वयं आगे आए। रक्तदान शिविर में कुल आठ लोगों ने रक्तदान किया। जबकि 27 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया। कहा रजिस्ट्रेशन कराए लोगों से किसी भी समय आवश्यकता पड़ने पर बुलाया जा सकता है। इसके लिए उनका नाम और नंबर सुरक्षित कर लिया गया है। इस मौके पर साकेत सिंह, बृजेश शर्मा, पंकज राय, पूजा कुमारी, प्रज्ञा, नंदलाल दूबे, रामजी, सर्वजीत सिंह, हिमालय जायसवाल, अभिनंदन केशरी, सुधारक पांडेय, पीयूष, विशाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन