{"_id":"15857","slug":"Ghaziabad-15857-111","type":"story","status":"publish","title_hn":" नासूर दूर होने तक नासिरपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नासूर दूर होने तक नासिरपुर
Ghaziabad
Updated Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
10 मई तक बंद हो जाएगी नेहरूनगर क्रासिंग
गाजियाबाद। नेहरूनगर जैन मंदिर क्रासिंग 10 मई तक वाहनों के लिए बंद कर दी जाएगी।
राजनगर और कविनगर जाने वाले वाहनों को नासिरपुर फाटक से गुजरना होगा। इसके कारण लाखों शहरवासियों को परेशानी तो होगी ही साथ ही नासिरपुर फाटक पर वाहनों का जबरदस्त बोझ बढ़ जाएगा।
रेलवे ने क्रासिंग पर रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए यह फैसला लिया है। नेहरू नगर आरओबी का काम पूरा होने के लिए सेतु निगम ने एक जनवरी 2013 की तारीख तय की है। शहर में निर्माणाधीन आरओबी प्रोजेक्ट के समयसीमा से काफी लेट हो जाने के मुद्दे को ‘अमर उजाला’ ने प्रमुखता से उठाया था। जीडीए अध्यक्ष संतोष यादव ने रेलवे और सेतु निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर तमाम प्रोजेक्ट्स में तेजी लाने की बात कही थी। एसपी सिटी ने निगम और रेलवे अधिकारियों के साथ क्रासिंग का स्थलीय निरीक्षण किया है। रेलवे अधिकारियों ने डीएम से क्रासिंग को स्थायी रूप से बंद करने के लिए पत्र लिख दिया है। 10 मई तक दीवार खड़ी कर दी जाएगी। निगम के अधिशासी अभियंता एससी मिश्रा ने बताया कि आरओबी के डिजाइन में क्रासिंग को स्थायी रूप से बंद करना शामिल है।