{"_id":"6aeec1ad5ba266e67d03b4d6","slug":"shuttering-collapses-at-a-house-under-construction-in-modinagar-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: मोदीनगर में दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन मकान की शटरिंग गिरी, छह मजदूर दबे; एक की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: मोदीनगर में दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन मकान की शटरिंग गिरी, छह मजदूर दबे; एक की हुई मौत
Sat, 07 Nov 2026 11:44 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sat, 07 Nov 2026 11:44 AM IST
सार
मोदीनगर सीकरी खुर्द गांव में निर्माणाधीन मकान की शटरिंग गिर गई। मलबे में करीब सात मजदूर दब गए। एक मजदूर की मौत हो गई है। शनिवार सुबह लेंटर डाला जा रहा था। करीब नौ बजे शटरिंग की एक बल्ली टूट गई।
विज्ञापन
निर्माणाधीन मकान की शटरिंग गिरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मोदीनगर के कलछीना मार्ग स्थित गांव सीकरी खुर्द में शनिवार सुबह निर्माणाधीन मकान लेंटर डालते समय शटरिंग गिर गई। मलबे में छह मजदूर दब गए। घायलों को अस्पताल भेज गया, जिनमें एक की मौत हो गई। एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम ने बचाव अभियान चलाया। डीसीपी, एसडीएम, एसीपी मोदीनगर और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
सीकरी निवासी सत्ते कुमार कलछीना मार्ग पर मकान निर्माण कर रहें हैं। पिछले चार दिन से मकान में शटरिंग लगाने का काम चल रहा था। इस काम में एक दर्जन से ज्यादा मजदूर लगे थे। शनिवार सुबह लेंटर डाला जा रहा था। करीब नौ बजे शटरिंग की एक बल्ली टूट गई। छह मजदूर मलबे में दब गए। गिरने के समय तेज आवाज हुई और धूल का गुबार उठा।
विज्ञापन
आसपास के लोग सूचना मिलने के करीब 10 मिनट बाद मौके पर पहुंचे और बचाव में जुट गए। उन्होंने मलबा हटाकर दो मजदूरों को बाहर निकाला और स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को दूर किया। इसके बाद फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीम ने बचाव अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने शटरिंग ठेकेदार गौरीशंकर को मृत घोषित कर दिया। घटना से गुस्साए परिजनों ने सीएचसी अस्पताल के सामने दिल्ली मेरठ मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने उन्हें किसी तरह समझा कर शांत किया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन