{"_id":"6aeecb94398310ba2104b263","slug":"son-murders-father-in-ghaziabad-s-loni-kotwali-area-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: डांट से नाराज 15 वर्षीय बेटे ने धारदार हथियार से की पिता की हत्या, सोते समय किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: डांट से नाराज 15 वर्षीय बेटे ने धारदार हथियार से की पिता की हत्या, सोते समय किया हमला
Sat, 07 Nov 2026 12:26 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sat, 07 Nov 2026 12:26 PM IST
सार
एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि बुधवार देर रात करीब 3:15 बजे बुध बाजार आशियाना सिटी निवासी चांदनी ने पुलिस को सूचना दी कि उनके 58 वर्षीय पति इरफान की उनके 15 वर्षीय बेटे ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोनी कोतवाली क्षेत्र की आशियाना सिटी कॉलोनी में पिता की डांट और मारपीट से नाराज 15 वर्षीय किशोर ने सोते समय धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी। गंभीर हालत में परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि बुधवार देर रात करीब 3:15 बजे बुध बाजार आशियाना सिटी निवासी चांदनी ने पुलिस को सूचना दी कि उनके 58 वर्षीय पति इरफान की उनके 15 वर्षीय बेटे ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी है। बताया गया कि पिता ने किसी बात को लेकर बेटे को डांटा और उसके साथ मारपीट की थी। इसी बात से नाराज होकर किशोर ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
घटना के बाद परिजन घायल इरफान को 50 अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बाल अपचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन