फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   the pragnent lady died in dout condition, men accuder fior death

गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप

Tue, 07 Nov 2017 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 07 Nov 2017 01:10 AM IST
सार

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। देर शाम तक तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
the pragnent lady died in dout condition, men accuder fior death
रोते बिलखते मृतिका के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुखरायां।
विज्ञापन

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के कुसरजापुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह गर्भवती थी। परिजनों ने ससुराल के लोगों पर दहेज को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। देर शाम तक तहरीर नहीं दी गई है।

चांदपुर-फतेहपुर के फरहतपुर निवासी शकील अहमद ने बताया कि पुत्री रेशमा (23) का विवाह गत 5 जून को कुसरजापुर निवासी इमरान के साथ किया था। वह गर्भवती थी। उसकी ससुराल वाले स्पेयर पार्ट्स की दुकान के दो लाख रुपये और बाइक की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसकी मारपीट कर हत्या कर दी गई। इसके बाद पति के अलावा ससुराल वाले घर से चले गए। मृतका के चाचा असलम, मोहम्मद फिरोज, मां नूरजहां, चाची रूकसार समेत अन्य परिजन भी आ गए। परिजन रेशमा का शव देखकर बिलख पड़े। सूचना पर पहुंचे कोतवाल देवेंद्रसिंह ने शव को कब्जे में लिया। नायब तहसीलदार संजय कुमार सिंह ने शव का पंचनामा भरवाया। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम में चोटों की पुष्टि होने पर रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। कोतवाल देवेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका के पति से पूछताछ की गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। देर शाम तक तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed