{"_id":"579faf744f1c1b56152b9850","slug":"killing-the-truck-driver-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर ट्रक चालक की हत्या कर 36 हजार रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाइवे पर ट्रक चालक की हत्या कर 36 हजार रुपये लूटे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर-झांसी हाइवे पर बारा जोड़ के निकट ट्रक चालक की गला दबाकर हत्या कर बदमाश 36 हजार रुपये लूट ले गए। मामले में ट्रक मालिक की तहरीर के आधार पर कोतवाली में हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई। कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रस्सी से गला घोंटे जाने की बात सामने आई है।
ट्रक मालिक शोएब आलम निवासी कानूनगोयान कोतवाली बाराबंकी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसका ट्रक खुशीराम (30) पुत्र बुद्धराम निवासी गांव गौरिया चंदौली जनपद बाराबंकी चलाता है। 30 जुलाई को खुशीराम को उन्होंने एडवांस में 36 हजार रुपये दिए।
रुपये लेकर वह हेल्पर बृजेश पुत्र प्रकाश निवासी गांव बंधौली थाना जहांगीराबाद बाराबंकी के साथ झांसी गिट्टी लेने के लिए निकला था। 31 जुलाई को सुबह 10 बजे के करीब चालक से फोन पर बात करने का प्रयास किया तो मोबाइल बंद मिला। 11 बजे उन्होंने झांसी क्रेशर में फोन करके लोकेशन पता की तो मालूम पड़ा कि ट्रक अभी तक पहुंचा ही नहीं है।
विज्ञापन
इसके बाद शाम पांच बजे वह अपने दो साथियों के साथ ट्रक व चालक की खोजबीन के लिए निकले। रात करीब 12 बजे बारा जोड़ के पास झांसी रोड पर सड़क किनारे उसका ट्रक खड़ा मिला। जब उसने केबिन में झांककर देखा तो पिछली सीट पर चालक खुशीराम का शव पड़ा था। उसका मोबाइल भी गायब था। उसने चालक की हत्या कर रुपये लूटे जाने की आशंका जताई है। कोतवाली प्रभारी फरमूद अली पुंडीर ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
कोतवाली प्रभारी के अनुसार हेल्पर रास्ते में ही उतर गया था। ऐसे में आशंका है कि सवारी बनकर बैठे बदमाशों ने रुपये लूटने के इरादे से चालक की हत्या की। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।