{"_id":"5ca3babdbdec2214262c60d6","slug":"155423412519-ghatampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब बनाते पुलिस ने छह लोगों को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध शराब बनाते पुलिस ने छह लोगों को पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सजेती/घाटमपुर (कानपुर)। पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान सजेती थानाक्षेत्र के मकरंदपुर गांव में सोमवार की देर रात छापा मारकर छह लोगों को नकली शराब बनाते गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, इनका सरगना पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी गांव के देसी शराब ठेका के बगल में बनी कोठरी में अवैध शराब बना रहे थे। मौके से पांच ड्रम केमिकल के साथ चार पेटी बनी शराब व अन्य सामान बरामद किया गया है। मंगलवार को सभी आरोपियों को जेल भेजा गया।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रदुम्न सिंह ने बताया कि सोमवार की देररात सजेती और घाटमपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने मकरंदपुर गांव में छापा मारा। मौके से शराब बनाते सोनू उर्फ अमित यादव और उसके भाई मोनू उर्फ सुमित निवासी ग्राम दरगवां कोतवाली अकबरपुर (कानपुर देहात), रामू परिहार निवासी ग्राम बेल्टी थाना गजनेर (कानपुर देहात), राजू केवट, शीलू केवट निवासी मकरंदपुर और सोनू परमार निवासी ग्राम कोटरा (मकरंदपुर) को गिरफ्तार कर लिया।
बताया कि धंधे का मुख्य संचालक संजय परमार निवासी ग्राम कोटरा (मकरंदपुर) पुलिस दल आने की भनक लगते फरार हो गया। पुलिस दल को कमरे की तलाशी के दौरान पांच ड्रम (1250 लीटर) केमिकल, 580 खाली शीशियां, माधुरी ब्रांड के रैपर, चार पेटी नकली शराब और 1100 ढक्कन के अलावा अन्य सामान मिला। बताया कि आरोपी मिलावटी शराब को आसपास के गांवों में बिक्री करते थे।
विज्ञापन
आरोपियों के खिलाफ मिलावटी शराब बनाने और बेचने का मुकदमा पंजीकृत करने के साथ सभी को जेल भेज दिया गया। जबकि, मुख्य आरोपी संजय परमार की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने बताया कि इससे पहले भी हरियाणा की शराब बेचने के आरोप में संजय सिंह का नाम आया था।
अवैध शराब बनाते पुलिस ने छह लोगों को पकड़ा
फोटो- 02 जीटीआरपी 3- सजेती थाने में मौजूद अवैध शराब बनाने के आरोपी।