फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   fourty lakhs annual package to tushar

यूपी के लाल को गूगल का लाखों का पैकेज

Sat, 22 Feb 2014 01:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 22 Feb 2014 01:17 PM IST
विज्ञापन
fourty lakhs annual package to tushar

अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग कालेज में बीटेक आईटी फाइनल ईयर के मेधावी स्टूडेंट तुषार गुप्ता की मेहनत रंग लाई। तुषार की बहुमुखी प्रतिभा को परखकर मल्टीनेशनल कंपनी गूगल ने 40 लाख प्रतिवर्ष के आकर्षक पैकेज पर चयन किया।

विज्ञापन


गाजियाबाद में किसी स्टूडेंट्स को पहली बार इतना बड़ा पैकेज मिला है। मेधावी छात्र तुषार अभी एकेजीईसी सॉफ्टवेयर इनक्यूबेटर सेल के हेड हैं। तुषार की तमन्ना एक सफल उद्यमी बनने की है। सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में गहरी रुचि रखने वाले तुषार को अच्छे पैकेज की उम्मीद थी।
विज्ञापन


तुषार ने बताया कि गूगल में इतने बड़े पैकेज पर चयन होने पर यकीन ही नहीं हुआ। ऑफर लेटर मिलने के बाद रातभर नींद नहीं आई। हॉस्टल में दोस्तों के साथ सेलीब्रेट करने के बाद रिलेक्स हुआ। तुषार ने सफलता का श्रेय अपने दादाजी और माता-पिता को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तुषार के पिता आरके गुप्ता यूपीएसआईडीसी में सिविल इंजीनियर और मां मधु गुप्ता गृहणी हैं। तुषार की बड़ी बहन तनुप्रिया विप्रो कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। तुषार ने बताया कि वह एक सफल उद्यमी बनना चाहते हैं। उस दिशा में गूगल उनकी पहली सीढ़ी होगी।

उन्होंने कहा कि सफलता शॉर्टकट से नहीं, बल्कि कठिन परिश्रम से मिलती है। मेहनत का जरूर फल मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed