फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   foreign flag hoisted in taj mahal

ताज में फिर टूटे नियम, फहराया विदेशी झंडा

Thu, 31 Oct 2013 01:24 AM IST
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Updated Thu, 31 Oct 2013 01:24 AM IST
विज्ञापन
foreign flag hoisted in taj mahal

ताजमहल में बुधवार को फिर नियम टूटे। विदेशी पर्यटक ने बिना इजाजत अपने देश के झंडे को न सिर्फ फहराया, बल्कि उसके बैकग्राउंड में आ रहे ताजमहल की फोटो भी खींची।

विज्ञापन


ताजमहल में झंडा ले जाना प्रतिबंधित है। ताजमहल के एएसआई प्रभारी मुनज्जर अली ने बताया कि सीआईएसएफ से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उसके बाद ही इस चूक के लिए जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन


पुर्तो रिको (स्पेनिश) का पर्यटक अपने साथियों सहित बुधवार दोपहर ताजमहल आया। उसके बैग में वह झंडा भी था। ताज के गेट पर तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने उसे झंडा ले जाने से नहीं रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने सेंट्रल टैंक पहुंच कर झंडा फहराया और फोटोग्राफी की। वहां तैनात सीआईएसएफ जवान भी देखते रहे। एक फोटोग्राफर ने एएसआई के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी तो खलबली मची। जब तक कर्मचारी पहुंचते पर्यटक जा चुका था। ताजमहल में उसकी तलाश भी की गई, लेकिन वह नहीं मिला।


बता दें, हाल ही में मिस यूनिवर्स ओलिविया कल्पो ने ताजमहल में बिना इजाजत सैंडिलों का विज्ञापन किया था। इस संबंध में एएसआई ने पर्यटन थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed