{"_id":"5defe1718ebc3e878d5d5c91","slug":"yuvak-ka-murder-kiya-firozabad-news-agr419445682","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसई मोहम्मदपुर में डंडे से पीट-पीटकर युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसई मोहम्मदपुर में डंडे से पीट-पीटकर युवक की हत्या
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र में युवक की हत्या के बाद जिला अस्पताल में मौजूद परिजन।
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। गांव बसई मोहम्मदपुर में एक युवक का शव गांव से करीब दो किलोमीटर दूर सड़क के किनारे पड़ा मिला। परिजनों का आरोप है उसकी पीट-पीटकर हत्या की गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसओ का कहना है कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। गांव का एक व्यक्ति सोमवार दोपहर को उसे घर से बुलाकर ले गया था। युवक इसके बाद नहीं लौटा।
थाना एवं गांव बसई मोहम्मदपुर निवासी संजय दिवाकर (33) पुत्र छोटेलाल गांव में मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता है। परिजनों ने बताया कि सोमवार को दोपहर तीन बजे गांव निवासी गंगाराम पुत्र कालीचरन कश्यप उसे घर से बुलाकर ले गया था। उसके बाद संजय घर नहीं लौटा। देरशाम तक घर पर नहीं आने के कारण परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका।
उधर, सोमवार को देररात पुलिस गश्त कर रही थी, इसी दौरान गांव से करीब दो किलोमीटर दूर पहुंची पुलिस को सड़क के किनारे लहूलुहान अवस्था में किसी व्यक्ति का शव पड़ा दिखाई दिया। पुलिस ने शव के पास जाकर देखा, उसके चेहरे पर डंडे से प्रहार किया दिखाई दे रहा था। शव मिलने की जानकारी पर रात 12:30 बजे परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त संजय दिवाकर के रूप में की।
विज्ञापन
पुलिस ने परिजन से पूछताछ की तो उन्होंने घर से बुलाकर ले जाने वाले युवक गंगाराम पर दो रिश्तेदारों के साथ मिलकर संजय की हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। एसओ रवींद्र सिंह का कहना है कि संजय और गंगाराम ने एक साथ बैठकर शराब पी थी। आशंका है इसी दौरान विवाद होने के दौरान चेहरे पर डंडे से प्रहार करके उसकी हत्या कर दी गई। मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।