फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Youth hangs himself to death after his wife's maternal uncle

पत्नी के मायके जाने पर युवक ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

Thu, 15 Apr 2021 12:02 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Youth hangs himself to death after his wife's maternal uncle
फिरोजाबाद। पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध युवक ने मंगलवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रंजीत (40) दक्षिण कोतवाली क्षेत्र के गांव बासठ में परिवार के साथ किराए के मकान में रहता था। वह मजदूरी करता था। मंगलवार को पत्नी से किसी बात पर विवाद हो गया। परिवार के अन्य सदस्यों ने विवाद शांत करा दिया। शाम को पत्नी मायके चली गई। इसके बाद रंजीत तनाव में आ गया और देर रात उसने कमरे के अंदर पंखे पर साड़ी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पीड़ित परिवारीजनों को बुधवार सुबह हो सकी। रंजीत को पंखे पर लटका देख परिवारीजनों ने शोरगुल किया तो आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल दक्षिण सुशांत गौर ने बताया कि युवक ने साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed