{"_id":"66783705fe97e9157002a86a","slug":"young-man-died-in-bike-collision-in-firozabad-two-people-including-his-wife-seriously-injured-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, पत्नी सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल; आगरा रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, पत्नी सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल; आगरा रेफर
Sun, 23 Jun 2024 09:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 23 Jun 2024 09:33 PM IST
सार
बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत हो गई। पत्नी सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आगरा के लिए रेफर किए गए हैं।
विज्ञापन
Accident Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरकारी ट्रॉमा सेंटर भेज दिया। जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद एक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो घायलों को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन
घटना मक्खनपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव की है। निवासी अखिलेश (40) रविवार को अपनी पत्नी सीमा के साथ बाइक से फिरोजाबाद रिश्तेदार के घर आ रहे थे। तभी जेबडा पुल के ऊपर सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने अखिलेश की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दंपती एवं दूसरी बाइक पर सवार युवक भी जमीन पर गिर पड़ा। हादसे के बाद में आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
पुलिस ने घायलों को सरकारी ट्रामा सेंटर भेज दिया। जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद अखिलेश को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। वहीं चिकित्सकों ने सीमा एवं दूसरी बाइक पर सवार युवक की हालत देख आगरा रेफर कर दिया है। थाना प्रभारी शिवकुमार चौहान ने बताया कि मृतक के भतीजे की तहरीर पर दूसरे बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन