{"_id":"64b7ef8b0d0781434a06be0c","slug":"young-man-accused-of-raping-widow-for-six-years-on-pretext-of-marriage-in-firozabad-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह साल तक विधवा से करता रहा गंदा काम: गर्भवती होने पर कराया गर्भपात...अब युवती पर आया दिल, शादी से कर रहा मना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह साल तक विधवा से करता रहा गंदा काम: गर्भवती होने पर कराया गर्भपात...अब युवती पर आया दिल, शादी से कर रहा मना
Wed, 19 Jul 2023 08:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 19 Jul 2023 08:13 PM IST
सार
फिरोजाबाद में युवक छह साल तक विधवा से गंदा काम करता रहा। गर्भवती होने पर गर्भपात करा दिया। अब दूसरी युवती पर दिल आया। अब शादी से मना कर रहा है।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में युवक विधवा महिला को शादी का झांसा देकर छह साल तक दुष्कर्म करता रहा। अब शादी से इनकार कर रहा है। यही नहीं उसने दूसरी लड़की के साथ शादी भी तय कर ली। पीड़िता ने तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मामला शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला का है। महिला की शादी के एक साल के बाद ही उसके पति की मृत्यु हो गई। कुछ समय बाद मोहल्ले के ही युवक ने उसके साथ नजदीकी बढ़ा ली। आरोप है कि शादी करने का झांसा दिया और उससे संबंध बना लिए। इस दौरान उसने अश्लील वीडियो क्लिप भी बना ली। इसके बाद उसे ब्लैकमेल करने लगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- महिला दरोगा का दर्द: साहब! अब बर्दाश्त नहीं होता, बढ़ती जा रहीं थानाध्यक्ष की घिनौनी करतूतें और फफककर रो पड़ीं
विज्ञापन
इस दौरान महिला गर्भवती भी हो गई। इस पर युवक ने उसे समझाया कि शादी से पहले बच्चे का आना उनके लिए ठीक नहीं है। इससे उसने उसका गर्भपात भी करा दिया। पीड़िता का आरोप है कि अब उसने दूसरी लड़की से शादी तय कर ली है। जब महिला ने युवक से शादी करने के लिए कहा तो युवक ने इनकार कर दिया।
यह भी पढ़ेंः- UP News: कमरे में पत्नी के साथ था प्रेमी, हलचल सुन पहुंच गया पति; दृश्य देख खो बैठा आपा....किया ये हाल
पीड़िता ने बताया कि इतना ही नहीं अब आरोपी उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। इसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और तहरीर दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर पड़ोसी युवक गुलजार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।