{"_id":"64b7977d6bb532604e068edb","slug":"female-sub-inspector-complained-to-dcp-about-harassment-by-sho-in-agra-2023-07-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला दरोगा का दर्द: साहब! अब बर्दाश्त नहीं होता, बढ़ती जा रहीं थानाध्यक्ष की घिनौनी करतूतें और फफककर रो पड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला दरोगा का दर्द: साहब! अब बर्दाश्त नहीं होता, बढ़ती जा रहीं थानाध्यक्ष की घिनौनी करतूतें और फफककर रो पड़ीं
Thu, 20 Jul 2023 07:09 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 20 Jul 2023 07:09 AM IST
सार
आगरा में महिला दरोगा का दर्द सामने आया है। डीसीपी के सामने अपनी समस्या लेकर पेश हुईं। कहा कि साहब! अब बर्दाश्त नहीं होता। थानाध्यक्ष की घिनौनी करतूतें बढ़ती ही जा रहीं हैं। इतना कहते-कहते फफककर रो पड़ीं।
विज्ञापन
महिला दरोगा का दर्द: साहब! अब बर्दाश्त नहीं होता, बढ़ती जा रहीं थानाध्यक्ष की घिनौनी करतूतें
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ताजनगरी आगरा में लोहामंडी सर्किल के एक थाने के थाना प्रभारी एक बार फिर कठघरे में हैं। पिछली बार अधिकारियों ने महिला दरोगा की शिकायत पर लीपापोती कर दी थी। मंगलवार को महिला ने दोबारा डीसीपी सिटी के सामने अपनी पीड़ा बताई। कहा कि थानेदार उसका मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं।
विज्ञापन
थाना प्रभारी को हाल ही में थाने की जिम्मेदारी मिली है। थाने में पहले से तैनात महिला दरोगा उनके व्यवहार से क्षुब्ध है। उसका आरोप है कि अपनी नौकरी के दौरान उसने ऐसा व्यवहार अन्यत्र नहीं देखा। उत्पीड़न से परेशान महिला दरोगा नौ जुलाई को एसीपी के समक्ष पेश हुई थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- ऐसे आई मौत: आंखों के सामने पांच मिनट तक तड़पता रहा भाई, चाहकर भी ना बचा सका जान, खौफनाक मंजर देख कांप गई रूह
विज्ञापन
Trending Videos
थाना प्रभारी पर मानसिक उत्पीड़न और अभद्र भाषा में बातचीत के आरोप लगाए थे। मामला लखनऊ तक पहुंचा था। कार्रवाई के जगह लीपापोती कर दी गई। दरोगा ने बताया कि सोमवार दोपहर तीन बजे से मंगलवार सुबह तीन बजे महिला दरोगा की एक धार्मिक आयोजन में ड्यूटी थी। वह ड्यूटी करने गई। मंगलवार सुबह चार बजे उसकी वापसी हुई।
यह भी पढ़ेंः- Flood In Agra: ताजमहल के महताब बाग में घुसा पानी, बेबी ताज सहित छह स्मारक जलमग्न
यह भी पढ़ेंः- Flood In Agra: ताजमहल के महताब बाग में घुसा पानी, बेबी ताज सहित छह स्मारक जलमग्न
मंगलवार सुबह आठ बजे एक दूसरे थाना क्षेत्र में कलश यात्रा निकलनी थी। एसीपी ऑफिस से ड्यूटी के लिए लिखित आदेश आया था। थाने से दो उप निरीक्षक, चार आरक्षी और दो महिला आरक्षी की ड्यूटी लगाई गई थी। लिखित आदेश में महिला दरोगा के कॉलम में शून्य लिखा था।
यह भी पढ़ेंः- Flood In Agra: यमुना में उफान से डूबे 40 गांव, 12 कॉलोनियां व हजारों बीघा फसल जलमग्न; शहर से टूटा संपर्क
यह भी पढ़ेंः- Flood In Agra: यमुना में उफान से डूबे 40 गांव, 12 कॉलोनियां व हजारों बीघा फसल जलमग्न; शहर से टूटा संपर्क
आरोप है कि थाना प्रभारी ने परेशान करने की नीयत से पुरुष की जगह महिला दरोगा की कलश यात्रा में ड्यूटी लगाई। महिला दरोगा डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय के समक्ष पेश हुई। शिकायत करते समय वह रोई तो महिला सिपाहियों ने उसे चुप कराया।
यह भी पढ़ेंः- युवती पर आया शादीशुदा युवक का दिल: रचा ली शादी, एक हरकत से खुल गया पत्नी और बेटी का राज; उसके बाद जो हुआ...
यह भी पढ़ेंः- युवती पर आया शादीशुदा युवक का दिल: रचा ली शादी, एक हरकत से खुल गया पत्नी और बेटी का राज; उसके बाद जो हुआ...
डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि महिला दरोगा ने शिकायत की है। महिला दरोगा का स्थानांतरण दूसरे थाने में किया जा रहा है। थाना प्रभारी के संबंध में पुलिस आयुक्त को रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।