{"_id":"5dac637a8ebc3e93a629bb68","slug":"women-empowerment-firozabad-news-agr411491981","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप लोग अपना दायित्व खुद क्यों नहीं संभालती: प्रीति शुक्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप लोग अपना दायित्व खुद क्यों नहीं संभालती: प्रीति शुक्ला
विज्ञापन
ब्लाक सदर में महिला जनप्रतिनिधियों से बातचीत करतीं नौडल प्रभारी और मंचासीन अधिकारी।
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। आप सभी महिला सशक्तीकरण की ध्वज वाहक हैं। अपने काम खुद क्यों नहीं करती हो? पति अथवा बेटे से कामकाज करने की जगह आप स्वयं ब्लाक अथवा सरकारी विभागों में आया जाया करो। यह बातें महिला और बालिका हित से जुडे़ कार्यक्रमों व योजना की समीक्षा करने आईं महिला अधिकारियों ने महिला बीडीसी, प्रधान एवं सामाजिक क्षेत्र में काम रहीं महिलाओं से कहीं।
पंचायती राज विभाग में सचिव प्रीति शुक्ला पीसीएस मंजुलता एवं पीपीएस रीता रॉय के साथ जिले में आईं हैं। रविवार को तीन सदस्यीय महिला अधिकारियों का दल जिले भर की महिला बीडीसी सदस्यों,प्रधानों,स्वयं सहायता समूह एवं सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं से रूबरू हुईं। उन्होंने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि वैधानिक कार्य करने के लिए आपके पास अधिकार हैं। योजनाओं की जानकारी भी है।
इसके बावजूद आप कामकाज के लिए पति अथवा बेटे को ब्लाक अथवा अन्य सरकारी कार्यालयों में क्यों भेजते हो? अपने काम खुद कराइए। महिला और बालिका सुरक्षा एवं उनके कल्याण से जुडे़ कार्यों का दायित्व स्वयं अपने हाथों में लें। संचालन सीडीओ नेहा जैन ने कहा कि मातृशक्ति अपनी कलम की ताकत को पहचानें। बैठक में ब्लाक प्रमुख अर्चना विजय, जिले के विभिन्न ब्लाकों में चुनीं गईं महिला बीडीसी सदस्याएं, प्रधान एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं शामिल हुईं।
विज्ञापन
अंतिम पात्र तक पहुंचाए योजनाओं का लाभ
महिला प्रधान और बीडीसी सदस्यों ने भी अधिकारियों से कई सवाल किए। खास तौर पर शौचालय निर्माण से जुड़ीं झूठी शिकायतों, प्रधानमंत्री आवास से संबंधित शिकायतें शामिल रहीं। महिला अधिकारियों ने कहा कि अपना काम पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ करें। झूठीं शिकायतों से हतोत्साहित होने की कोई जरूरत नहीं है।