फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman's leg chopped off after getting down from moving train after being threatened by TTE

यूपी: टीटीई की धमकी से इस कदर डर गई महिला...चलती ट्रेन से कूद गई; कट गया पैर

Fri, 15 Mar 2024 12:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 15 Mar 2024 12:50 PM IST
सार

 टीटीई की धमकी से डरी महिला ने ये भी नहीं देखा कि ट्रेन चल रही है। वो बिन देखे ही ट्रेन से कूद गई। ट्रेन की चपेट में आने से उसका पैर कट गया। आरपीएफ ने महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। 
 

विज्ञापन
Woman's leg chopped off after getting down from moving train after being threatened by TTE
टीटीई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में महाबोधि एक्सप्रेस से परिजन के साथ इटावा जा रही महिला यात्री रेलवे टीटीई की धमकी का शिकार बन गई। वह टीटीई के धमकाने से घबराकर शिकोहाबाद में चलती ट्रेन से नीचे उतर गई। ट्रेन की चपेट में आकर महिला का बायां पैर कट गया। आरपीएफ ने गंभीर हालत में महिला को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है। जहां से उसे व्यापक उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

 

जनपद अलीगढ़ के थाना सासनी गेट, रहना की सराय निवासी रानी देवी (46) अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ अलीगढ़ से इटावा जाने के लिए अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर आई थीं। दोपहर तीन बजे करीब 12398 महाबोधि एक्सप्रेस अलीगढ़ आकर रुक गई। किसी से पूछने पर उसने महिला एवं उसके रिश्तेदारों को इटावा जाने के लिए महाबोधि एक्सप्रेस में चढ़ा दिया। पीड़ित महिला के अनुसार वह सामान्य टिकट लेकर स्लीपर कोच में चढ़ गई थी। जब नॉनस्टॉप ट्रेन फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन से आगे निकली, तो अचानक कानपुर हेडक्वार्टर का टीटीई आ गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

टीटीई के कहने पर महिला ने टिकट दिखाया। साधारण टिकट पर आरक्षित बोगी में महिला के यात्रा करने पर टीटीई ने उतरने के लिए कहा। महिला का आरोप है कि टीटीई ने उससे 2000 रुपये मांगे, अन्यथा सजा भुगतने की बात कही। इस पर महिला बुरी तरह घबरा गई। ट्रेन जैसे ही शाम 4:30 बजे के करीब शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन के पास आई। तभी कॉशन के चलते ट्रेन की गति धीमी हो गई। इसके चलते महिला ट्रेन से उतरने लगी। इस दौरान महिला का पैर फिसल गया और वह ट्रेन के नीचे आ गई। इससे उसका बायां पैर कट गया। मौके पर रेलयात्रियों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंचे आरपीएफ के जवानों ने घायल महिला को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां से उसे नाजुक हालत होने के चलते एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा के लिए रेफर कर दिया गया।

 
विज्ञापन

कानपुर हेडक्वार्टर के ये टीटीई ट्रेन में कर रहे थे डयूटी
12398 महाबोधि एक्सप्रेस में कानपुर हेडक्वार्टर के रोहित राज, विकास गुप्ता, धारा सिंह, भूषण कुमार, पंकज कुमार डयूटी कर रहे थे। सीआईटी प्रथम रोहित राज ने फोन लाइन पर बातचीत के दौरान बताया कि महिला गोमती एक्सप्रेस की बजाए महाबोधि एक्सप्रेस में अलीगढ़ से चढ़ गई थी। धारा सिंह ने जब उसे चेक किया, तो उसके पास सामान्य टिकट था। ट्रेन जब शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर कॉशन की वजह से धीमी हुई, तो महिला कूद गई। इससे वह हादसे का शिकार हुई है।

 

ये बोले एसीएम 
कानपुर एसीएम संतोष त्रिपाठी ने बताया कि हमें जानकारी प्राप्त हुई है, हम जानकारी कर रहे हैं कि किन वजह से यह हादसा हुआ है। अगर कोई टीटीई इसके लिए जिम्मेदार है, तो जांचकर अग्रिम विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed