फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman was shot for protesting against having an illicit relationship

Firozabad: शारीरिक संबंध बनाने से महिला ने किया था इनकार, सिरफिरे ने घर में घुसकर मार दी गोली

Mon, 01 Aug 2022 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: आगरा ब्यूरो Updated Mon, 01 Aug 2022 11:34 PM IST
सार

आरोपी महिला पर लगातार दबाव बना रहा था। महिला ने विरोध करते हुए अभद्रता कर दी थी। आरोपी इस बेइज्जती का बदला लेना चाहता था। मौका पाकर अपने साथियों  साथ महिला के घर में घुसा और गोली मार दी।

विज्ञापन
Woman was shot for protesting against having an illicit relationship
गिरफ्तार - फोटो : Social Media

विस्तार

फिरोजाबाद के नगला भाऊ में घर में घुसकर महिला को गोली मारने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने बताया कि महिला ने उससे अभद्रता कर दी थी, जिसका बदला लेने के लिए उसने इस वारदात को अंजाम दिया।  
विज्ञापन

ये है पूरा मामला 

नगला भाऊ निवासी महिला को गोली मारने के मुख्य आरोपी महेश कुमार को दक्षिण थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस फरार चल रहे तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को प्रयास कर रही है। बता दें दक्षिण थाना क्षेत्र के मोहल्ला नगला भाऊ निवासी महिला को उस वक्त आरोपियों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। जब वह घर के अंदर चारपाई पर लेटी थी। गोली महिला के पेट में लगी थी। उसकी हालत गंभीर होने पर उपचार को आगर रेफर कर दिया था। महिला के पति की तहरीर पर दक्षिण थाना पुलिस ने नगला भाऊ निवासी पार्षद अभिन्नेंद्र यादव, महेश, अनिल और रामनाथ के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

यहां से हुई गिरफ्तारी

थानाध्यक्ष दक्षिण बैजनाथ सिंह ने बताया रविवार रात मुख्य आरोपी महेश को नगला भाऊ चौराहा के पास से गिरफ्तार किया था। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह महिला से अवैध संबंध बनाना चाहता था। विरोध करने के साथ ही अभद्रता कर दी थी। महिला द्वारा की गई अभद्रता का बदला लेने के लिए वह अपने साथियों को लेकर महिला के यहां पहुंचा था। महिला से विवाद होने पर रामनाथ ने महिला को गोली मारी थी। तमंचा रामनाथ साथ लेकर गया था। गिरफ्तार किए गए आरोपी को जेल भेज दिया है। पार्षद सहित अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed