फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Woman dies after a piece of cement pole placed on her hut falls during a storm

Firozabad News: आंधी में टूटे बिजली के खंभों से 40 गांवों के नलकूप ठप, किसान परेशान

Tue, 26 May 2026 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 26 May 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after a piece of cement pole placed on her hut falls during a storm
आंधी से खेत में टूटा पड़ा विद्युत पोल। संवाद - फोटो : आंधी से खेत में टूटा पड़ा विद्युत पोल। संवाद
फिरोजाबाद। तेज आंधी में द्वारिकापुर, निकाऊ एवं कनवारा मार्ग पर लगे विद्युत खंभे टूट जाने से करीब 40 गांवों की ट्यूबवेल लाइन बाधित हो गई है। इससे किसानों के नलकूप बंद पड़े हैं और सिंचाई कार्य प्रभावित हो रहा है। भीषण गर्मी में पानी की समस्या बढ़ने से पशु-पक्षियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को शाम तेज आंधी चली थी। इससे कई पोल टूटकर खेत में ही गिर गए। द्वारिकापुर, कनवारा, सांखिनी, दुगना सहित आसपास के कई गांव इस समस्या से प्रभावित हैं। खेतों में समय पर सिंचाई न होने से फसलों पर असर पड़ने लगा है। पशुपालकों को पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था करने में भी कठिनाई उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनके मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिले और कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इससे किसानों में नाराजगी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश संगठन मंत्री ठा. वीपी सिंह चौहान के नेतृत्व में ग्रामीणों एवं किसानों ने अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग को शिकायत पत्र भेजकर टूटे विद्युत खंभों का शीघ्र सुधार कर ट्यूबवेल लाइन चालू कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द समाधान न होने पर ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed