{"_id":"f5274b6909ce47fe1989309fd5199552","slug":"without-sacrificing-god-realized-gyananand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्याग के बिना भगवान की प्राप्ति नहीं: ज्ञानानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्याग के बिना भगवान की प्राप्ति नहीं: ज्ञानानंद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sat, 26 Dec 2015 07:50 PM IST
विज्ञापन
रामलीला प्रांगण में आठ दिवसीय विराट संत सम्मेलन एवं भागवत कथा का समापन हो गया। इस दौरान आयोजित भंडारा में प्रसाद पाने वालों की कतार लगी रही। स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि संसार की आसक्ति के त्याग के बिना भगवान की प्राप्ति नहीं हो सकती है।
अखिल भारतीय सोहम महामंडल के तत्वावधान में आयोजित विराट संत सम्मेलन और ज्ञान यज्ञ की पूर्ण आहुति के मौके पर सोहम पीठाधीश्वर स्वामी विवेकानंद महाराज ने प्रवचन किए। उन्होंने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि संसार की आसक्ति का त्याग किए बिना भगवान से प्रीति नहीं होती है। भागवत प्राप्ति का सरल उपाय क्रिया नहीं बल्कि प्रत्युत लगन है। स्वामी प्रीतमदास, निगमानंद, नारायणानंद, सदानंद, स्वामी सत्यानंद ने प्रवचन दिए। कथा वाचक पंडित रामगोपाल शास्त्री ने कहा कि कभी साधु ब्राह्मण एवं घर आने वाले अतिथि का अपमान नहीं करना चाहिए। परीक्षत मोक्ष कथा का वर्णन किया। उन्होंने कहा भागवत कथा का जो मन से स्मरण करता है उसका कल्याण अवश्य होता है। मुख्य यजमान विपिन शर्मा ने सपत्नी आरती उतारी। अंत में प्रसाद वितरण किया। मुख्य रूप से चंद्र प्रकाश शर्मा, द्विजेंद्र मोहन शर्मा, दुर्गा प्रसाद गोयल, संजय अग्रवाल, उमाकांत पचौरी एडवोकेट, राजीव यादव, राम अवतार यादव, सोमेश यादव, अनुग्रह गोपाल अग्रवाल, दिव्य प्रकाश परिहार, प्रमोद माहेश्वरी, सिद्धार्थ नागर एवं जीके शर्मा, प्रवीन अग्रवाल, सत्येंद्र शर्मा, प्रेम शंकर शर्मा, सर्वेश दीक्षित आदि शामिल थे।
31 दिसंबर तक कराएं नवीनीकरण
फीरोजाबाद(ब्यूरो)। जिला कृषि रक्षा अधिकारी यतेंद्र ने जिले के सभी कीटनाशक दवा विक्रेताओं से कहा कि उनके प्रमाणपत्र की वैधता 31 दिसंबर तक है। वह अपने लाइसेंस का नवीनीकरण वैधता तिथि तक करा लें। इसके लिए निबंधन का मूल प्रमाणपत्र, शैक्षिक योग्यता कृषि या रसायन विज्ञान में स्नातक का प्रमाणपत्र व दो फोटो, शपथ पत्र, उपलब्ध स्टॉक की सूचना एवं दो प्राधिकार पत्र के साथ संपर्क करें। उन्होंने कहा कि वैधता तिथि के बाद उनका प्रमाणपत्र निरस्त मान लिया जाएगा। इसके बाद कीटनाशक दवाओं की बिक्री नहीं कर सकेंगे।