फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   With the birth of the Lord Jesus began ringing church hours

प्रभु यीशु के जन्म के साथ ही गूंजने लगे गिरजाघरों के घंटे

Sat, 24 Dec 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Sat, 24 Dec 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
With the birth of the Lord Jesus began ringing church hours
चर्च
प्रभु यीशु के जन्म के साथ ही शनिवार की मध्य रात नगर में गिरजाघरों के घंटे गूंज उठे। ईसाई समाज ने विशेष प्रार्थना सभा की। साथ ही केक  काटकर एक दूसरे को बधाइयां दी। इस दौरान गिरजाघरों को झालरों से सजाया गया था। साथ ही आतिशबाजी भी की गई।  इस मौके पर समाज के लोगों ने घरों में क्रिसमस-ट्री सजाया।
विज्ञापन

 क्रिसमस-डे की पूर्व संध्या पर ईसाई समुदाय के लोग त्योहार की तैयारी में लगे रहे। इस दौरान उन्होंने कैंडल जलाकर प्रभु यीशु की प्रार्थना की। साथ ही उनके जन्म की झांकी भी सजायी। इस मौके पर नगर के सबसे पुराने ईस्ट इंडिया काल में निर्मित चर्च पर विशेष आयोजन किए गए। रात में 11: 45 बजे विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। मध्य रात 12 बजते ही गिरजाघरों के घंटे बजने शुरू हो गए।
विज्ञापन

  इसी के साथ ईसाई समुदाय के लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। साथ ही सभी ने एक दूसरे को प्रभु यीशु के जन्म की बधाइयां दीं। लोगों ने सेंटा क्लाज बनकर बच्चों को गिफ्ट बांटे तो वहीं घरों में बनाये गये क्रिसमस-ट्री पर से भी बच्चों ने उपहार प्राप्त किये। इस मौके पर फादर एंड्रूज कोरिया ने बताया कि 25 दिसंबर को सामूहिक रूप से केक काटा जाता है। एक-दूसरे को क्रिसमस-डे की बधाई दी जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed