{"_id":"1c0caa0f3945b9f172d1feaf6f934aca","slug":"will-be-on-new-year-celebration-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल पर होगा जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल पर होगा जश्न
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Wed, 30 Dec 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज रात घड़ी में 12 बजते ही पूरे शहर में हैप्पी न्यू-ईयर का धमाल दिखाई देगा। रात्रि को पार्टियों में जश्न के साथ जमकर धमाल मचेगा। नए साल का स्वागत करने के लिए युवाओं ने पहले से ही प्लानिंग कर रखी है। होटल एवं रेस्तराओं ने भी ग्राहकों को लुभाने के लिए कुछ खास इंतजाम किए हैं। बुधवार को होटलों में झालरों एवं गुब्बारों से आकर्षक सजावट होती रही। गिफ्ट गैलरियों पर भी उपहारों की बिक्री होती रही।
एक जनवरी को सेलिब्रेट करने के लिए होटल, रेस्टोरेंट और फार्म हाउस बुक हैं। पुराना साल गुजरेगा तो नया साल आएगा। खासकर युवा नए साल को लेकर उत्साहित हैं। नए साल को यादगार बनाने के लिए कुछ ने मित्रों के साथ बाहर घूमने का मन बना रखा है तो अधिकांश लोग होटलों में परिवारीजनों के साथ डिनर करेंगे और जमकर धमाल मचाएंगे। डीजे पर युवा नाचेंगे तो स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ भी लेंगे। लोगों में न्यू-ईयर का खासा उत्साह देखते हुए इस बार होटलों में ऑफर नहीं दिए गए हैं। हालांकि स्पेशल डिस और सुविधाएं बढ़ाकर ग्राहकों को लुभाने की कोशिश है।
बार और मॉडल शाप में भी जुटेगी भीड़
न्यू ईयर पार्टी के धमाल में खासकर युवा वर्ग ने बार और मॉडल शॉप को भी अपनी प्लानिंग में शामिल कर रखा है। शहर के प्रमुख बार और मॉडल शॉप पर न्यू ईयर की विशेष प्लानिंग कर रखी हुई है। ब्रांडेड मदिरा का स्टॉक बढ़ा रखा है।
विज्ञापन
गुलनाज ने कहा कि नया साल है तो नया संकल्प भी होना चाहिए। हम हमेशा बढ़ो का सम्मान करेंगे। झूठ ना बोलने का संकल्प लेंगे।
टीना कहती हैं कि कई बार कामों को अगले दिन से करने की कहकर टाल देते हैं और वह पूरा नहीं होता। नए साल पर नए कार्य की शुरुआत करेंगे। पढ़ाई में ज्यादा समय साल के पहले दिन से देंगे।
मोना कहती हैं कि नए साल में और खुशियां मिले। इसका प्रयास रहेगा। बुराइयों से बचने का संकल्प लेंगे। भविष्य को बनाने के लिए कुछ नए कार्यों की शुरुआत करेंगे।