फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Wild animal attacked villager

Firozabad News: जंगली जानवर ने ग्रामीण पर किया हमला

Thu, 22 Feb 2024 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 22 Feb 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Wild animal attacked villager
जसराना (फिरोजाबाद)। तहसील क्षेत्र के गांव वीरमपुर में सोते समय किसान पर जंगली जानवर जानवर ने हमला कर घायल कर दिया। चीख पुकार मचने पर अन्य ग्रामीणों के आने पर जानवर भाग गया। ग्रामीणों की सूचना पहुुंची वन विभाग की टीम ने पदचिह्नों के आधार पर खेतों में तलाश की। घायल को एटा के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। गांव वाले हमला करने वाले जानवर को चिता बता रहे हैं। वहीं वन विभाग जंगली बिल्ली होने की आशंका जता रहा है। पदचिह्नों के आधार पर जानवर की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। थाना एका क्षेत्र की ग्राम पंचायत आपुर के गांव वीरमपुर में 50 वर्षीय नेत्रपाल अपने घर के बाहर पड़े टीनशेड में सो रहे थे। बृहस्पतिवार की सुबह अचानक एक जंगली जानवर ने उन पर हमला कर दिया। जानवर के हमला करने पर नेत्रपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार मचने पर गांव में जगार हो गई। लोगों को देख जानवर खेतों में भाग गया। आनन-फानन में ग्रामीण को परिजन उपचार के लिए ले गए। वहीं वन विभाग को गांव में चीता (जंगली जानवर) के हमला करने की जानकारी दी गई। वन विभाग की टीम गांव में पहुंची और ग्रामीणों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। ग्रामीणों के साथ खेतों एवं जंगल में जानवर को तलाशने का प्रयास किया, लेकिन नहीं मिला। खेतों से मिले पदचिह्नों को आगरा जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने चीता जैसे दिखने वाले जानवर के हमला करने की सूचना पर वन विभाग की टीम को दी थी। खेतों से मिले पदचिह्नों की जांच करने के बाद जंगली बिल्ली होने की आशंका है। खेतों में तलाश की जा रही है। गांव के आसपास रात में भी गश्त की जाएगी। जानवर को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा। -आशीष कुमार, रेंजर जसराना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed