{"_id":"5d2a21298ebc3e6cef2b13ef","slug":"water-problems-firozabad-news-agr3959772105","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह में बदल गई भौंडेल स्थित पुराने तालाब की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह में बदल गई भौंडेल स्थित पुराने तालाब की तस्वीर
विज्ञापन
भौंडेला में तालाब किया गया अतिक्रमण मुक्त। तालाब में भरा पानी। अमर उजाला
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। अतिक्रमण एवं गंदगी के चलते अस्तित्व खो रहे भौंडेला स्थित पुराना तालाब की तस्वीर बदल गई है। ग्राम एवं क्षेत्र पंचायत के प्रयासों से तालाब का जीर्णोद्धार कराया गया है। तालाब के सहारे अब पौधरोपण कार्य किया जा रहा है।
खारे पानी की समस्या एवं भूगर्भ जल स्तर नीचे होने के कारण विकास खंड फिरोजाबाद का गांव भौडेला में पेयजल, सिंचाई एवं पशुओं के पीने के लिए पानी की दिक्कत है। पशुओं को पीने योग्य पानी एवं सिंचाई के लिए वर्षा जल संचयन गांव के पुराने तालाब का जीर्णोद्धार कराने की योजना बनी।
168.8 मीटर आयातकार पुराना तालाब सिल्ट जमा होने से अस्तित्व विहीन हो रहा था। क्षेत्र व ग्राम पंचायत की टीमें जीर्णोद्धार में जुटीं तो एक सप्ताह के भीतर तालाब की तस्वीर बदल गई। शनिवार को तालाब के चारों ओर पौधरोपण कराया गया।
विज्ञापन
बीडीओ प्रभात मिश्रा के अनुसार तालाब का जीर्णोद्धार होने के बाद गांव में पशुओं को पीने योग्य पानी मिलेगा वहीं भूगर्भ जल संरक्षण के लिहाज से भी ठोस पहल हुई।