फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   water problems

रानीनगर की नालियों में बह जाता है हजारों लीटर पानी

Mon, 24 Jun 2019 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
water problems
काशीराम बिहर कॉलोनी स्थित भट्ठा वाली गली में खुले कनेक्‍शनों से सड़क पर बहता हजारों लीटर पानी। अ? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। शहर के कई क्षेत्रों में लोग पानी का दंश झेल रहे है। आत्मदाह करने को मजबूर हैं। वहीं कोटला रोड स्थित गल्ला मंडी के पीछे बसे मोहल्ला रानी नगर स्थित कांशीराम बिहार की भट्टा वाली में हजारों लीटर पानी नालियों में बह रहा है। पानी की बरबादी रोकने के लिए न तो विभाग कोई पहल कर रहा है और न ही स्थानीय निवासी।
विज्ञापन

कांशीराम बिहार स्थित भट्टा वाली गली में 50 से 55 परिवार निवास करते हैं। लोग मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते है। क्षेत्र में जेड़ाझाल और रानीनगर स्थित बनी पानी की टंकी से सप्लाई दी जाती है। वहीं इसी टंकी का पानी द्वारिकापुरी, किशननगर, सवितानगर, कुशवाह नगर आदि क्षेत्रों में भी जाता है।
विज्ञापन

एक माह पूर्व जल निगम ने कांशीराम बिहार में पाइप लाइन डालकर लोगों के कनेक्शन दिए। लेकिन किसी भी कनेक्शन में टोटियां नहीं लगवाई। जिससे यहां जहां हजारों लीटर पानी नालियों में बह जाता है। वहीं अन्य मोहल्लों में सप्लाई न पहुंचने से लोग पानी के लिए परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह बरबाद हो रहा था पानी
कनेक्शनों में टोटियां नहीं लगी थी। पानी सड़कों पर बह रहा था। बच्चे नलों के नीचे नहा रहे थे। कोई मकान धो रहा था। कई सड़क पर छिड़काव कर रहे थे। किसी ने प्लास्टिक की बोतल खुले कनेक्शन में लगाकर पानी को रोकने के लिए प्रयास किया तो किसी ने कपड़ा बांध दिया था। फिर भी पानी सड़कों पर बह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed