फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   water PROBLEM

बिजली के फ्यूज ने बिगाड़ा पानी का रोस्टर

Thu, 07 Nov 2019 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
water  PROBLEM
पर्याप्त बिजली न मिलने से इंटेक प्लांट से टंकियों तक नहीं पहुंच रहा गंगाजल - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। बिजली के फ्यूज से गंगा जल की आपूर्ति का रोस्टर बिगड़ गया है। रोस्टर के हिसाब से पानी न मिलने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एक घंटे के स्थान पर आधा घंटे ही आपूर्ति दी जा रही है। वहीं सुबह दी जाने वाली आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

विगत तीन दिनों से सैलई स्थित इंटेक प्लांट को पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं दी जा रही है। मंगलवार को बिजली आपूर्ति नहीं होने के कारण इंटेक प्लांट सुबह दस से शाम चार बजे तक बंद रहा। इसके चलते शाम को दी जाने वाली पानी की आपूर्ति पूरी तरह से बाधित रही। बुधवार को भी शहर को एक घंटे के स्थान पर 30 से 40 मिनट ही पानी मिल सका। इसको लेकर लोगों को पानी के संकट का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

गुरुवार को भले ही अधिकारियों ने रोस्टर के हिसाब से पानी देने की बात कही हो, लेकिन गुरुवार सुबह भी 30 से 40 मिनट ही पानी की आपूर्ति घरों तक पहुंच सकी। इस समस्या का सामना सोमवार से लोगों को करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिनों तक शाम की आपूर्ति बिजली आपूर्ति नहीं आने के कारण बाधित रही है। गुरुवार को सुबह और शाम को रोस्टर के हिसाब से आपूर्ति दी गई है।
धर्मेंद्र सत्संगी - अवर अभियंता जलकल विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed