फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   water problem

अब साठ फुटा रोड पर डाली जाएगी लोहे की पाइप लाइन

Mon, 14 Oct 2019 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
water problem
फिरोजाबाद। शहर के 60 फुटा रोड पर अब 365 मीटर लंबी लोहे की पाइप लाइन डाली जाएगी। इसके लिए जल निगम के अधिकारियों ने पहल शुरु कर दी है। पाइप लाइन डालनेे के लिए छह माह पूर्व बनी सड़क को एक बार जल निगम द्वारा खोदा जाएगा। जेडाझाल परियोजना के अंतर्गत जल निगम द्वारा 60 फुटा रोड पर सैलई चौराहे से नगला बरी चौराहे तक करीब 365 मीटर लंबी प्लास्टिक के पाइप की पाइप लाइन डाली गई थी। जो सैलई टीटमेंट प्लांट से आने वाले पानी के प्रेशर को नहीं झेल सकी और जगह - जगह फटने लगी।
विज्ञापन

जिससे साठफुटा रोड पर बसे मोहल्लों के साथ आसपास के मोहल्लों में आए दिन पानी का संकट बना रहता है। अब जल निगम द्वारा 365 मीटर लंबी लोहे की पाइप लाइन डालने की कार्य योजना तैयार की जा रही है। इस संबंध में जल निगम द्वारा मंगलवार को ठेकेदार को बुलाया गया है। जिससे पाइप लाइन डालने का कार्य जल्द शुरु कराया जा सके। पाइप लाइन डालने के लिए ठेकेदार द्वारा फिर से सड़क को खोदा जाएगा। जिसको नगर निगम द्वारा करीब छह माह पूर्व ही बनवाया गया था। जिसके चलते क्षेत्रीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed