{"_id":"5dab17028ebc3e93d47d7ef4","slug":"water-firozabad-news-agr411346056","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली से पूर्व नगला पचिया के लोगों को मिलेगा गंगा जल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली से पूर्व नगला पचिया के लोगों को मिलेगा गंगा जल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। नगला पचिया नई आबादी में रहने वाले करीब सौ से अधिक लोगों को जल्द ही गंगा जल मिलना शुरू हो जाएगा। जल निगम के जिस क्षेत्र में पाइप लाइन नहीं थी। वहीं नई पाइप लाइन डलवाने का कार्य शुरू करा दिया है। जिससे लोगों को दीपावली पर गंगा जल मिल सके।
नई आबादी नगला पचिया के कुछ हिस्से में जल निगम द्वारा पाइप लाइन डलवा दी गई थी। कुछ हिस्से में पाइप लाइन डालने का कार्य शेष रह गया था।
जिससे करीब सौ परिवारों को गंगा जल नहीं मिल रहा था। इन परिवारों को दीपावली से पूर्व गंगा जल देने के लिए विभाग ने करीब एक किलो मीटर क्षेत्र में नई पाइप लाइन डलवाने का कार्य शुरू करा दिया है। लाइन डलने के साथ ही लोगों को कनेक्शन कर दिए जाएंगे। जिस क्षेत्र में विभाग पाइप लाइन डलवा चुका है। वहीं पर जल निगम के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार ने टीम के साथ शनिवार को निरीक्षण करने के साथ ही पुन: खोदाई कराकर लाइन को चेक किया।