{"_id":"662048fb0332e8f0fc0a0164","slug":"voters-of-firozabad-city-also-kept-electing-mp-from-jalesar-till-2004-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-122697-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: फिरोजाबाद शहर के वोटर भी 2004 तक चुनते रहे जलेसर का सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: फिरोजाबाद शहर के वोटर भी 2004 तक चुनते रहे जलेसर का सांसद
Thu, 18 Apr 2024 03:41 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 18 Apr 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद शहर के एक बड़े हिस्से के मतदाता भी 2004 से पूर्व जलेसर लोकसभा क्षेत्र का सांसद चुनने का काम करते थे। क्योंकि जिले की टूंडला विधानसभा जलेसर लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा थी। टूंडला विधानसभा फिरोजाबाद शहर के हिमायूंपुर,सुहागनगर,महावीर नगर से लेकर रैपुरा रोड तक का हिस्सा टूंडला विधानसभा क्षेत्र में आता था। इसके कारण वहीं के लिए न सिर्फ वोट डालते थे बल्कि इसकी मतगणना भी एटा जिले में होती थी।
एटा जिले के जलेसर लोकसभा क्षेत्र की बात करें तो इसका समय-समय परिसीमन के हिसाब से बदलाव होता रहा। लेकिन 2009 से पहले हुए परिसीमन के बाद तो यह लोकसभा क्षेत्र को पूरी तरह से खत्म हो गई। क्योंकि फिरोजाबाद जिले के मतदाता जहां 2009 से पूर्व नौ विधायक के साथ तीन -तीन सांसद को चुनते थे। क्योंकि फिरोजाबाद जिले का कुछ हिस्सा आंशिक जलेसर विधानसभा,कुछ आंशिक एत्मादपुर तो टूंडला विधानसभा शहर के अंदर तक फैली हुई थी। यही कारण था कि 2004 से पूर्व शहर के वोटर जलेसर लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुनने का काम करते थे।
क्योंकि फिरोजाबाद शहर में आवास विकास कालोनी सुहागनगर, महावीर नगर, हिमायूंपुर, जैन नगर,सरस्वती नगर के साथ हाइवे के पश्चिमी साइड का क्षेत्र एवं रैपुरा रोड से पश्चिमी एरिया के मोहल्ले टूंडला विधानसभा का हिस्सा होते थे। इस कारण यहां जलेसर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी ही वोट मांगा करते थे। जलेसर लोकसभा क्षेत्र से 1996 में भाजपा से चुनाव लड़े प्रोफेसर ओमपाल सिंह निडर सांसद चुने गए थे। हालांकि 1998 एवं 1999 का चुनाव वह सपा के प्रत्याशी प्रो. एसपी सिंह बघेल से हार गए थे।