{"_id":"57cc1d794f1c1bab3031724d","slug":"virul-fever-outbreak-not-served-sati-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सती नगर में वारयल फीवर का प्रकोप नहीं थमा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सती नगर में वारयल फीवर का प्रकोप नहीं थमा
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 04 Sep 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
चिकित्सकों ने सती नगर में बांटी दवाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसफाबाद के मोहल्ला सती नगर में वायरल फीवर और चिकन गुनिया बीमारी के शिकार मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। मोहल्ले में घर-घर में बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं बीमार हैं। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम मोहल्ले में पहुंची। यहां कैंप लगाकर मरीजों का दवाओं का वितरण किया गया। शिविर में शाम तक 307 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
सती नगर में वायरल फैलने के बाद रविवार सुबह स्वास्थ्य टीम क्षेत्र में पहुंची। स्वास्थ्य विभाग के कैंप में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। कैंप में मरीजों ने हाथ, पैरों एवं जोड़ों में दर्द की शिकायत की। स्वास्थ्य शिविर में डॉ. महाराज सिंह, डॉ. नागेंद्र माहेश्वरी, डॉ. डीएस मौर्य एवं दीनदयाल में सेवाएं दीं। मोहल्ले में जोड़ों के दर्द, खुजली, बुखार के मरीज अधिक मिले। चिकित्सकों ने दवा का वितरण किया। दो मरीजों में मलेरिया के लक्षण मिले, उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉ. महाराज सिंह ने कहा कि वायरल बुखार के मरीज हैं। वहीं खासी, जुकाम, दर्द आदि के मरीज भी है। मरीज दवा खाएं और स्वच्छता का विशेष ध्यान दें।
क्षेत्र में है स्थायी जलभराव
क्षेत्र में स्थायी रूप से जलभराव है। यहां पानी की निकासी नहीं है। यहां नालियों का पानी खाली पडे़ प्लाट में भर जाता है, जिससे कीडे़, मच्छर आदि पनपने लगते हैं। यही कीड़े और मच्छर बीमारी का कारण बन रहे हैं। साथ ही पेयजल की पाइप लाइन भी नालियों में होकर गुजर रही है, जो बीमारी का सबसे बड़ा कारण है।
विज्ञापन
नहीं जागा नहीं नगर निगम
मोहल्ला सती नगर में वायरल फैल चुका है। इसके बावजूद नगर निगम प्रशासन सो रहा है। क्षेत्र में स्थायी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए कोई पहल नहीं की जा रही है।