फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Video of Dhaba staff beating up trainee policeman goes viral

UP: ट्रेनी सिपाही भूल गया वर्दी की मर्यादा...ढाबे पर की ऐसी हरकत, स्टाफ ने कर दिया लहूलुहान; देखें वीडियो

Tue, 29 Jul 2025 12:06 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 29 Jul 2025 12:06 AM IST
सार

प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे आरक्षी ने ढाबे पर उत्पात मचा दिया। इस पर स्टाफ ने आरक्षी से मारपीट कर दी। इसका वीडियो भी सामने आया है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है।

विज्ञापन
Video of Dhaba staff beating up trainee policeman goes viral
पुलिसकर्मी से पिटाई करते युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना टूंडला क्षेत्र में शनिवार की रात ट्रेनिंग सेंटर से छुट्टी पर आए रिक्रूट आरक्षी ने शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया। मामला गंभीर होने पर ढाबे के स्टाफ ने रंगरुट की पिटाई कर दी। स्टाफ के लोगों ने उसे पीटते हुए वीडियो भी बनाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराते हुए रंगरुट और होटल स्टाफ के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। मामले की वीडियो वायरल हुआ है।
विज्ञापन

 

नगला सिंघी के गांव नगला बलिया निवासी दुष्यंत पुलिस भर्ती परीक्षा में पास होने के बाद जनपद फतेहगढ़ में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है। वह शनिवार को वहां से छुट्टी लेकर घर आया था। वह बस से राजा का ताल स्थित मास्टर ढाबे पर उतर गया। इसके बाद उसने ढाबे पर ही शराब का सेवन किया। फिर तो नशा ऐसा सिर चढ़कर बोला कि कुछ समय पहले ही मिली वर्दी की मर्यादा को भूलकर उसने उत्पात मचाना शुरू कर दिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामा करने के दौरान ढाबे का स्टाफ उस पर हावी हो गया। इसके बाद स्टाफ के लोगों ने जमकर उसकी पिटाई भी कर दी। जिससे वह लहूलुहान हो गया। उसे पीटने का वीडियो भी वायरल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामला शांत कराते हुए रंगरुट और ढाबे से एक स्टाफ को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी टूंडला ने बताया कि दोनों को हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्रवाई की जा रही है।


 
विज्ञापन

ढाबों पर शराब पिलाने के वायरल हाेते रहे हैं वीडियो
शहर के दर्जनों ढाबों पर खुलेआम शराब पिलाने के वीडियो कई बार वायरल होते हैं। लेकिन जिम्मेदारों द्वारा इस पर कार्रवाई कभी नहीं की जाती। कभी-कभी शराब के नशे में होने वाले विवाद इतने बढ़ जाते हैं कि लोग एक दूसरे को जान से मारने पर उतारू हो जाते हैं।

ये भी पढ़ें-UP: आठ बार फेरे...तीन राज्यों में की वारदात, पुलिसकर्मी बने लड़के वाले; ऐसे पकड़ में आईं लुटेरी दुल्हनें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed