फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Police caught an interstate gang of looteri dulhan

UP: आठ बार फेरे...तीन राज्यों में की वारदात, पुलिसकर्मी बने लड़के वाले; ऐसे पकड़ में आईं लुटेरी दुल्हनें

Mon, 28 Jul 2025 06:03 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 28 Jul 2025 06:03 PM IST
सार

शादी के बाद लूट करने वाली लुटेरी दुल्हनों के गैंग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गैंग अब तक कई प्रदेशों में घटना को अंजाम दे चुका था। शादी के नाम पर लड़के वालों से मोटी रकम ली जाती थी।

विज्ञापन
Police caught an interstate gang of looteri dulhan
दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादी कर लूटपाट करने वाले अंतरराज्यीय गैंग की दो लुटेरी दुल्हनों समेत लाइनपार पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। दोनों ही दुल्हनें अब तक करीब 8 युवकों के साथ सात फेरे ले चुकी हैं। रिश्ता कराने वाले अजय प्रकाश और अमर दोनों दुल्हनों के रिश्तेदार बनकर लड़कियों को राजी करने का हवाला देकर लड़के वालों से मोटी रकम ऐंठते थे। 
विज्ञापन


 

गैंग का पर्दाफाश तब हुआ जब पूनम नाम की महिला अपनी मौसी के बेटे की शादी के लिए इस गैंग के अजय प्रकाश के पास जा पहुंची। शादी के बाद जब लुटेरी दुल्हन पूनम के मौसी के घर को साफ कर फरार हुई तब रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम ने लड़के वाले बनकर पकड़ा गैंग
यह गैंग इतना शातिर है कि एक राज्य में एक दो बार ही ऐसी घटनाओं को अंजाम देता था। फिर दूसरे राज्य की ओर कूच कर जाता था। थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मामले में कोई तथ्य हाथ नहीं लग रहा था। फिर अपनी एक पुलिस टीम को लड़के वाला बनाकर गैंग के लोगों से संपर्क किया। 

 
विज्ञापन

जैसे ही गैंग के लोगों ने शादी के लिए लड़की दिखाने की जगह बताई पुलिस टीम ने तुरंत जाल बिछाकर दो युवतियों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस गैंग ने चित्तौड़गढ़ में तीन, हरियाणा में दो और उत्तर प्रदेश में तीन शादियां रचाई थीं।

ये भी पढ़ें-UP: गंगा घाट पर कांवड़ियों से विवाद...पीएसी जवानों पर मारपीट का आरोप, कार्रवाई की मांग को लेकर दिया धरना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed